---Advertisement---

Viral Video: दुखद! Los Angeles Wildfire ने लाखों बेजुबानों पर भी किया दर्दनाक अत्याचार, मर्मस्पर्शी वीडियो देख छलक जाएंगे आंसू

Viral Video: लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग से हर तरफ अफरातफरी मची हुई है और ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इसे AI जेनरेटेड बताया जा रहा है लेकिन वीडियो को देखने के बाद आप इमोशनल हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 12, 2025 3:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: लॉस एंजेलिस की जंगलों में लगी आग की लपटों में न सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया जलती हुई नजर आ रही है। Los Angeles Wildfire से दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ है और ऐसे में सोशल मीडिया पर गई झलकियां चर्चा में है जिसे देखने के बाद रूह कांप रही है। एक ऐसा ही मार्मिक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें बेजुबान जानवर पर हुए दर्दनाक अत्याचार का नजारा देख आपकी आंखों के भी आंसू नहीं रुक सकेंगे। ये बेजुबान जानवर जिनकी कोई गलती भी नहीं है लेकिन कुदरत के खेल के आगे इन्हें भी खिलौना बनना पड़ता है। आइए देखते हैं Viral Video आप आपको कर देगा इमोशनल लेकिन कुछ लोग इसे AI जेनरेटेड बता रहे हैं।

Viral Video में आग की लपटों के बीच दिखा मार्मिक नजारा

जहां तक इस Viral Video की बात करें तो इसमें आप देखेंगे कि हर जानवर आग लगने के बाद यहां से वहां अफरातफरी मचा रहे हैं। अपनी अपनी जान बचाने के लिए भागम भाग करते दिखे हैं। आग की लपटों के बीच ये जानवर खुद को नहीं सही समझा पा रहे हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो अपने नए ठिकाने पर चल दिए हैं। इस दौरान उन्हें इस बात की खबर नहीं है कि आखिर उनकी मंजिल कहां ले जाएगी। पेड़ पौधे के बीच से पक्षी तो जंगलों के बीच से जानवर यहां से वहां जा रहे हैं।

Viral Video को देख क्या कह रहे यूजर्स

हालांकि इस लॉस एंजिल्स वाइल्डफायर वायरल वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग इसे AI जेनरेटेड भी बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे दर्दनाक बताते हुए नजर आए। एक यूजर ने कहा AI जेनरेटेड वीडियो है तो दूसरे ने कहा, “प्रकृति प्राकृतिक है इसके खिलवाड़ मत करो।” एक यूजर ने कहा बहुत दुखद तो दूसरे ने कहा हार्टब्रोकन। एक यूजर ने लिखा बहुत बुरा हुआ बेचारे कितने जानवरों ने जान गवा दी है। @akhileshanandd x चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया यह हृदय विदारक दृश्य अमेरिका का है।

जहां तक बात करें Los Angeles Wildfire की तो अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित जंगलों में लगी आग की लपटें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसमें अब तक 12000 से ज्यादा घरों के जलने की खबर आई है इसके साथ ही 16 लोगों की मौत भी बताई जा रही है। आग को काबू करने के लिए हर संभव कोशिश जारी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026