---Advertisement---

Viral Video: कमाल! मांगने वाली महिला के झांसे में आया अमीरजादा, देखें कैसे चाहकर भी नहीं रोक पाया बेइज्जती

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक मांगने वाली महिला आदमी को बेवकूफ बना देती है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 7, 2024 7:05 पूर्वाह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कंटेन्ट क्रिएटर के द्वारा वायरल होने के लिए कई सारे फनी वीडियो बनाए जाते हैं. इन वीडियो को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है. एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है. ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इसे क्रिएटर ने इतने अच्छी तरीके से बनाया है कि, लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. इस वीडियो में एक मांगने वाली महिला आदमी को ऐसा बेवकूफ बनाती है कि, बेचारा सिर पीटने लगता है.

मांगने वाली महिला ने आदमी को बनाया बेवकूफ

इस Viral Video को pooja_shree_pareek नाम इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो में एक आदमी की गाड़ी के पास एक महिला आती है और उसे पैसे देने को बोलती है. पहले तो आदमी गाड़ी नहीं खोलता है लेकिन, बार-बार महिला के द्वारा खिड़की खटखटाने से आदमी परेशान हो जाता है और चिल्लाते हुए बोलता है कि, कुछ कर लिया करो..पैसे मांगने चले आते हो..इस पर महिला बोलती है कि, गाड़ी साफ कर दूंगी साहब 10 रुपए दे दो. महिला के इतना कहने पर गाड़ी साफ कराने के नाम पर आदमी महिला को पैसे दे देता है. महिला गाड़ी साफ करने की जगह कार का वाइपर ऑन करके चली जाती है और गाड़ी साफ हो जाती है. महिला की इस हरकत को देख आदमी का फ्यूज उड़ जाता है.

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2 अक्टूबर को अपलोड किया गया था. इस वीडियो पर अब तक 94000 लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि, 440 का झटका लगा मेरे भाई को.. लेकिन बात सही है जो बोली वो किया. वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि, वाह भाभी मौज करा दी.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026