---Advertisement---

Viral Video: अद्भुत गिरफ्तारी ! कैदी ने बिना हेलमेट पुलिसवालों से लिए मजे, देख यूजर बोला ‘लंका लगा दी’

Viral Video: गिरफ्तार हुए कैदी ने पुलिस वालों के सामने की ऐसी हरकत, देख लोग लेने लगे मजे।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 28, 2024 11:31 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज कल इंटरनेट पर कब और क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता है? यही वजह है कि,रातों-रात कुछ लोग स्टार बन जाते हैं तो कुछ लोगों की क्लास लग जाती है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में आपको एक ऐसी अनोखी गिरफ्तारी देखने को मिलने वाली है, जिसे देख शायद आपको भी अपनी आंखों पर यकीन ना हो। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में एक कैदी बाइक के बीच में दो पुलिसकर्मियों के साथ बैठा है। इस दौरान वह फोन पर वीडियो बना रहा है और अपने घरवालों को छुड़ाने के लिए बोल रहा है। ये वीडियो इतना ज्यादा फनी है कि, इसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

कैदी ने पुलिस वालों से जमकर लिए मजे

इस Viral Video को zeenews ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हिए बताया है कि, “दिल्ली पुलिस के दो जवान शख्स को बाइक पर बिठा कर ले जा रहे हैं, इस दौरान शख्स ने मस्ती करते हुए बनाया वीडियो, वीडियो में शख्स पुलिस को हंसते हुए चुप कराता भी दिख रहा है, शख्स कहता है – ‘नजफगढ़ में दो पुलिसवालों ने पकड़ लिया है, घरवालों मुझे छुड़ा ले जाओ’ ।” इस वीडियो को शेयर करने के बाद चैनल ने ये भी लिखा है कि, ये वीडियो कहां की है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

इसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “पुलिसवालों की लंका लगा दी”। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, “ये रील वाले पुलिस को भी हल्के में ले रहे हैं क्या जमाना है?” इस वीडियो को देख कुछ यूजर्स फनी इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। zee न्यूज के द्वारा शेयर किए इस वीडियो की सत्यता की हम जिम्मेदारी नहीं लेते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026