---Advertisement---

Viral Video: गजब! कार खरीदने के चंद घंटे बाद ही ग्राहक ने उसी शोरूम के दरवाजे को गाड़ी से किया चकनाचूर , वीडियो देख लोग हैरान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार चालक उसी शोरुम को तोड़ देता है जहां से वह गाड़ी खरीदता है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 11, 2024 12:15 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: क्या कभी आपने किसी कार शोरुम को उसी के ग्राहक के द्वारा तोड़ते हुए देखा है? ये बात आपको चकित कर सकती है. लेकिन ऐसा हुआ है, ये कहीं और नहीं बल्कि अमेरिका में घटा है. यहां पर एक ग्राहक डीलर से कार को खरीदता है और गाड़ी खरीदने के कुछ ही घंटों बाद वहां लाकर गाड़ी को शोरुम के मुख्य दरवाजे ठोक देता है और दरवाजे को भी तोड़ देता है. इस घटना के वीडियो को जो भी देख रहा है, वह हैरान है. अब ये वायरल वीडियो (Viral Video) काफी चर्चा में आ गया है.

गुस्से में आदमी ने कार के शोरुम को तोड़ा

इस अजीबो-गरीब घटना के वीडियो को Collin Rugg नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है.

Watch Video

इसके साथ ही मामले जी जानकारी देते हुए लिखा है कि, यूटा का एक व्यक्ति उसी डीलरशिप से कार खरीदने के कुछ ही घंटों बाद माज़्दा डीलरशिप के सामने कार चला देता है। यह घटना यूटा के सैंडी में हुई, जब उस व्यक्ति को बताया गया कि वह कार वापस नहीं कर सकता। उस व्यक्ति ने डीलरशिप से कहा कि अगर उन्होंने उसे कार वापस नहीं करने दी तो वह डीलरशिप के सामने वाले दरवाजे पर कार चला देगा। उस आदमी ने बिल्कुल वैसा ही किया जैसा उसने कहा था और कार से दरवाजे को तोड़ दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीलकर की दुकान तोड़ने वाले वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि, एक आदमी तेज रफ्तार में कार लाता है और शोरुम के शीशे के दरवाजे को जोर से टक्कर मारकर तोड़ देता है. शोरुम का दरवाजा तोड़ने के बाद आदमी चिल्लाते हुए बाहर चला जाता है.

Viral Video पर यूजर्स क्या बोल रहे?

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को Collin Rugg एक्स हैंडल से अपलोड 10 दिसंबर को ही अपलोड किया गया है. इस वीडियो पर अभी तक 11 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि, एक आदमी ने जो कहा वो करके दिखा दिया. वहीं, दूसका यूजर लिखता है कि, अच्छा हुआ कोई सामने बैठा नहीं था.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026