---Advertisement---

Viral Video: गजब! बच्चे की जादूगरी देख मां बाप रह गए दंग, जब हकीकत हुई मालूम तो थम गई सबकी सांसे

Viral Video: दो बच्चों का मस्ती करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी और आपको भी अपने बचपन के दिनों की याद आ जाएगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2024 5:24 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। खासकर बच्चों ने फनी विडियोज लोगों को काफी पसंद आते है । बच्चों को ऊटपटांग हरकतें देखने में मजेदार तो लगती ही है साथ ही युवाओं पर बड़ों को उनके बचपन की याद भी दिला जाती है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे बच्चे के ऐसा कारनामा किया कि उसके मां बाप हैरान रह गए। जी हां इस वीडियो दो बच्चों ने मिलकर अपने मम्मी पापा को अचंभे में डाल दिया।

खुद को जादूगर समझ रहा बच्चा

हुआ ये कि दोनों भाइयों ने मजेदार प्रैंक किया जिसमे एक बच्चा अलमारी के अंदर छुप जाता है और दूसरा बच्चा अलमारी के ऊपरी दराज को सिर्फ बोलकर खोलने बंद करने का जादू दिखाता है। बाहर खड़ा बचा सिर्फ बोलता है ओपन तो दराज खुल जाती है और जब बोलता है क्लोज तो दराज अपने आप बंद हो जाती है। वो पहले अपने पापा से ये ट्रिक दोहराने को कहता है पर पापा के बोलने पर दराज न खुलती है और न बंद होती है यही चीज बच्चे की मां ट्राई करती है पर दराज को कोई फर्क नहीं पड़ता जबकि बच्चा अपने जादू से दराज को बार बार ओपन क्लोज करता रहता है।

दोनों बच्चे अपनी मासूमियत से जीत रहे दिल

आखिरकार बच्चे के पापा को शक होता है तो वो दराज के नीचे की अलमारी को खोलकर देखते है जिसमे बच्चे का छोटा भाई छिपा होता है और ये सारा कारनामा अंदर से कर रहा होता है। ट्रिक पकड़ी जाने पर दोनों बच्चे अपनी मासूमियत से अपने मम्मी पापा को बोलते दिखते हैं हमें तो कुछ नही पता क्या हो रहा था। ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है क्योंकि ऐसी ही शरारतें बचपन में हर किसी ने की ही होंगी। @dzpainting यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026