---Advertisement---

Viral Video: आश्चर्यजनक! पिटबुल कुत्ते के हत्थे चढ़ा मगरमच्छ, देखें कैसे कीचड़ में घुसकर खूंखार शिकारी को किया चारों खाने चित?

Viral Video: सोशल मीडिया पर पिटबुल कुत्ते और मगरमच्छ की फाइट का एक खौफनाक वायरल वीडियो चर्चा में बना हुआ है। कुत्ता बहुत ही हैरतअंगेज तरीके से खूंखार शिकारी की हालत पस्त कर रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 1, 2025 6:54 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिटबुल को कुत्ता नहीं बल्कि चलती-फिरती मौत कहें तो गलत नहीं होगा। डॉग्स की ब्रीड में इसे सबसे खतरनाक माना जाता है। Pitbull Dog को जब गुस्सा आता है तो वह अपने ही मालिक को मौत के घाट उतार देता है। गूगल पर ऐसी तमाम खबरें आपको मिल जाएंगी, जिनमें इस आदमखोर जानवर के किस्से मौजूद हैं। यही वजह है कि, कई जगहों पर इस कुत्ते को पालने के लिए नगर निगम से परमिशन लेनी पड़ती है। वैसे तो आपने इस जानलेवा शिकारी के हमले के कई वीडियो देखे होंगे लेकिन ये सबसे अलग है, क्योंकि इसमें ये किसी इंसान से नहीं बल्कि पानी के किंग मगरमच्छ से लड़ाई कर रहा है। पिटबुल पानी में घुसकर मगरमच्छ पर हमला कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि,कुत्ते के सामने मगरमच्छ चारों खाने चित भी हो जाता है। अब यही वायरल वीडियो चर्चा में बना हुआ है।

Pitbull ने मगरमच्छ को किया चित

पिटबुल कुत्ते और मगरमच्छ की फाइट के इस Viral Video को सोशल मीडिया के Instagram के dangerous_dogs_world नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है।

Watch Post

वीडियो काफी खतरनाक है। इसमें देखा जा सकता है कि, दो कुत्ते कीचड़ में कुछ ढूंढ रहे हैं। ये दोनों ही कुत्ते पिटबुल प्रजाति के हैं। इन्हें देखकर लग रहा है , शायद इन्हें मगरमच्छ के होने का एहसास हो गया है। जिसकी वजह से ये उसे ढूंढ निकालते हैं। इनमें से एक कुत्ता मगरमच्छ पर हमला कर देता है। वह मगरमच्छ की पूंछ को पकड़कर अपने नुकीले दांतो से काट देता है। इस दौरान मगरमच्छ तड़पता रह जाता है। वह चाहकर भी खुद को मगरमच्छ के हमले से नहीं बचा पा रहा है। वीडियो के अंत में मगरमच्छ चारों खाने चित दिख रहा है।

Viral Video देख यूजर्स पिटबुल की कर रहे तारीफ

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसे लेकर कोई भी जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे इंस्टाग्राम पर काफी देखा जा रहा है। इसे 2 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 83000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘मगरमच्छ पूछ रहा होगा कि, भाई कौन है तू जो मेरे इलाके में आकर मार रहा है’। दूसरा लिखात है कि, ‘पिटबुल गैंगेस्टर होता है’। तीसरा लिखता है कि, ‘कुत्तों का राजा’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026