---Advertisement---

Viral Video: आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्ची की छाती पर लात मारकर सीढ़ियों से फेंका, मासूम की हालत देख रो पड़ेगा दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आंगनबाड़ी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो मासूम बच्ची की छाती पर लात मारकर सीढ़ियों से गिरा रही है। वहीं, दूसरी तरह अन्य महिला हंस रही है। ये घटना महाराष्ट्र के पनवेल की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 26, 2026 4:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: माता-पिता के द्वारा आंगनबाड़ी में छोटे बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भेजा जाता है। लेकिन क्या हो जब इन मासूमों की देखभाल करने वाले लोग ही राक्षस बन जाएं? सोशल मीडिया पर एक आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो छोटी बच्ची की छाती पर लात मारकर उसे सीढ़ियों से नीचे फेंक देती है। इस दौरान मासूम बच्ची  दर्द से बिलख उठती है। लेकिन तभी वहां पर अन्य कार्यकर्ता आती है और ऐसी क्रूर हरकत करती है। जिसे देख लोगों को गुस्सा आ जाता है।

आंगन बाड़ी महिला वर्कर ने मासूम बच्ची की छाती पर मारी लात

आंगनबाड़ी महिला वर्कर की क्रूरता के इस वायरल वीडियो को एक्स पर Madhur नाम के हैंडल से पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘एक बेबस छोटी बच्ची की छाती पर लात मारने के लिए इंसान को कितना बेरहम होना पड़ता है? पनवेल के नंदगांव की इस आंगनवाड़ी वर्कर के साथ भी वैसा ही बर्ताव होना चाहिए।’

देखें वीडियो

यह घटना महाराष्ट्र के पनवेल नवी मुंबई के नांदगांव गांव की बताई जा रही है। वीडियो में लाल साड़ी पहने एक महिला एक छोटी बच्ची को लात मारते हुए दिखाई दे रही है, जिससे बच्ची सीढ़ियों से नीचे गिर जाती है। इस दौरान  बच्ची काफी रोती है। लेकिन तभी वहां पर आयी दूसरी महिला उसे हंसते हुए उठाती है। ये पल दिल को चीर देने वाला है।

Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन!

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो, इस घटना के सामने आने के बाद  नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। महिला ने बाद में पुलिस को बताया कि वह उस बच्ची की मां है और बच्ची के रोने और क्लास में बाधा डालने के कारण उसने गुस्से में ऐसा किया। संबंधित अधिकारियों ने इस पर विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026