---Advertisement---

Viral Video: कभी सड़क पर पैसे मांग गुजारा करने वाली Anjali Gujratan आज Instagram पर कर रही ट्रेंड! जानिए फर्श से अर्श की कहानी

Viral Video: अंजलि गुजरातन जो कभी ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांग कर गुजारा करती थी आज यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपनी एक पहचान बना चुकी है। आइए जानते हैं आखिर क्यों वह चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 3, 2025 8:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया के इस युग में कब रातों-रात कोई चमकता सितारा बन जाए और कब किसकी छवि धूमिल हो जाए यह कहा नहीं जा सकता है। कुछ ऐसे ही कहानी है अंजलि गुजरातन की जो कभी ट्रैफिक सिग्नल पर पैसे मांग कर अपना गुजारा करती थी लेकिन अब वह अपनी कहानी बदल चुकी है। ऐसे में हाल ही में Anjali Gujratan का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी थी कि इंस्टाग्राम पर यह नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है इसके अलावा वह यूट्यूब पर भी एक्टिव रहती है।

Anjali Gujratan Viral Video को लोगों से मिला खूब प्यार

बात करें अंजलि गुजरातन के इस वायरल वीडियो की तो इसमें वह एक बच्चे के साथ सड़क पर चल रही है। इसमें वायरल गर्ल का अंदाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को 320000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं सिर्फ सड़क पर चल रही Anjali Gujratan का यह बच्चे वाला वीडियो लोगों ने कुछ इस कदर पसंद किया कि यह नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा। Viral Video पर 8.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं इसे 14 दिसंबर 2024 को अंजलि गुजरातन के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया।

Anjali Gujaratan Instagram पर Viral Video की वजह से रहती है चर्चा में

अंजलि गुजरातन के इंस्टाग्राम प्रोफाइल की बात करें तो इस पर उन्हें 3 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और वह अपने फैंस के लिए अलग-अलग दिन पर मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं जिस पर लोग जमकर प्यार लुटाते हैं। Anjali Gujratan Instagram पर अलग-अलग वीडियो शेयर कर फैंस का दिल जीत लेती है। ट्रैफिक सिग्नल पर पैसे कमाने के लिए मजबूर यह लड़की आज इंस्टाग्राम के अलावा यूट्यूब पर भी चर्चा में बनी रहती है। कभी वह सड़क पर पैसे मांग कर अपना गुजारा करती थी।

Viral Video के अलावा Anjali Gujratan Youtube पर भी रहती है ट्रेंड में

जहां तक बात करें अंजलि गुजरातन के यूट्यूब चैनल की तो इस पर उनके 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर है जिसके लिए वह अलग-अलग व्लॉग बनाती रहती है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए रील को वह यूट्यूब पर भी अपने फैंस को दिखाती है। इस Instagram वायरल वीडियो पर 2.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। Youtube पर Anjali Gujratan ने अपने बायो में लिखा है, “मेरे पास कुछ नहीं है मेरे साथ धोखा हुआ है दोस्तों आपसे मैं अब पैसे नहीं मांगूंगी मैं खुद मेहनत करूंगी अपने व्लॉग बनाऊंगी बस आप मेरे इस यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर लो आपकी बेटी अंजलि गुजरातन वायरल। वहीं यूट्यूब पर अंजलि गुजरातन के वीडियो को लोग काफी पसंद भी करते हैं।

Anjali Gujratan दिखाती है YouTube पर निजी जिंदगी की झलक

जहां तक अंजलि गुजरातन के वायरल वीडियो की बात करें तो हर दिन यूट्यूब पर अलग-अलग व्लॉग बनती है जहां वह अपने छोटे से घर की झलक से लेकर अपने पड़ोसी और अपने आसपास के लोगों की दयनीय स्थिति भी दिखाती है। हालांकि गरीबी से उठ रही अंजलि फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग उन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Music Video Bukhar में नजर आ चुकी है Anjali Gujratan

Credit- Naaz Music

अंजलि गुजरातन की पापुलैरिटी सिर्फ यही तक नहीं थम रही है क्योंकि वह ‘बुखार’ सॉन्ग वीडियो में भी नजर आ चुकी है। इसके कई रील सोशल मीडिया पर मौजूद है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस गाने को 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। Bukhar सॉन्ग में Anjali Gujratan नजर आई और यह 14 दिसंबर 2024 को Naaz Music यूट्यूब चैनल से जारी किया गया और आज भी नंबर 72 पर टॉप म्यूजिक वीडियो में ट्रेंड में है।

अंजलि गुजरातन की अर्श से फर्श की कहानी निश्चित तौर पर काफी भावुक कर देने वाला है लेकिन यह सच है कि वह गरीबी से उठकर आज अपनी एक पहचान बनाने की जुटी हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026