---Advertisement---

Viral Video: घमंड में चूर पुलिसवाले ने महिला के सामने पति को किया जलील, वीडियो बनाने पर किया हमला

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह एक परिवार के साथ बदतमीजी कर रहा है। वीडियो बनाने पर उसने छीना-छपटी करना शुरु कर दिया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 24, 2025 7:07 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रैफिस पुलिस वाले का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को बनाते हुए व्यक्ति दावा कर रहा है कि, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसके परिवार के साथ बदतमीजी की है। इस दौरान जब व्यक्ति वीडियो बना रहा होता है तो पुलिसकर्मी ने उसका फोन छीन लिया और हाथापाई करना शुरु कर दी। ये घटना नैनीताल की बताई जा रही है। इस वीडियो की Social Media पर काफी चर्चा है।

ट्रैफिक पुलिसवाले ने आदमी के साथ की बदतमीजी

इस घटना के Viral Video को Ajit Singh Rathi नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में दिख रहे नैनीताल ट्रैफ़िक पुलिस कांस्टेवाल का नाम अरविंद कुमार बताया जा रहा है। ये घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित आदमी अपने बच्चे को शेरवुड स्कूल में छोड़ने के लिए गया था। वीडियो रिकॉर्ड करते हुए व्यक्ति बता रहा है कि, उसकी बीवी और बच्चे के सामने पुलिसकर्मी ने बदतमीजी की और बहुत ही गलत व्यवहार किया है। जब आदमी वीडियो बना रहा था तो उसका फोन छीन लिया गया। इस दौरान हाथापाई भी की गई।

Viral Video पर यूजर्स का रिएक्शन

ट्रैफिक पुलिसकर्मी के द्वारा की गई इस बदसलूकी के वायरल वीडियो को 24 अप्रैल को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 79000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “यहाँ तो पुलिस कुछ ज़्यादा ही घमंड मैं ही रहती है, हमारे साथ भी एक वाक्या होने के बाद ज़ाना ही छोड़ दिया।” दूसरा लिखता है, “एक तो गलती करो फिर ऊपर से 8 घंटे धूप में खड़े व्यक्ति को वीडियो बना कर बदनाम करो । ठीक मारा।” तीसरा लिखता है, टर्मिनेट करो। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स इसे अधूरा सच बता रहे हैं। फिलहाल अभी तक इस मामले पर Uttarakhand Traffic Police की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026