---Advertisement---

Viral Video: पति के घर पर आते ही पत्नी के बॉयफ्रेंड ने बिजली विभाग को लगा डाला फोन, फिर जो हुआ उसे देख सिर पकड़ लेंगे आप

Viral Video: पति के घर पर आते ही पत्नी के बॉयफ्रेंड ने बिजली विभाग को फोन करके मुसीबत मोल ले ली।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 20, 2024 4:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति-पत्नी और वो के वीडियो मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं। ये वीडियो कभी मारपीट के होते हैं तो कभी रंगे हाथों पकड़े जाने के, आज का वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो को देख यूजर्स को समझ नहीं आ रहा है कि, वो हंसे या फिर रोएं। ये घटना उस समय की है जब प्रेमिका से मिलने उसका प्रेमी घर पहुंच जाता है लेकिन अचानक से उसका पति आ जाता है, उसके बाद प्रेमी जान बचाने के लिए बिजली विभाग को कॉल लगा देता है, लेकिन उसे क्या पता था कि वो खुद ही फंस जाएगा।

बॉयफ्रेंड की फूटी किस्मत ले डूबी

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी बिजली विभाग को कॉल लगाता है और अपनी दर्दभरी कहानी बयां करते हुए बोलता है कि सर थोड़ी सी देर के लिए बिजली काट दीजिए…इस पर बिजली अधिकारी सवाल करता है कि, ऐसा क्यों बोल रहे हैं तो वह बताता है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर आया था लेकिन तभी उसका पति आ गया। अब वह अपनी जान बचाने के लिए किसी सोफे के पीछे छिपकर बैठा है।

ये सब सुनकर बिजली अधिकारी उससे उसका पता पूछता है तो वह बताता है कि, गली नंबर 5 में एक बड़ी सी कोठी है और वहां पर सोफे के पीछे छिपकर बैठा हुआ हूं। ये सुनते ही बिजली अधिकारी के होश उड़ जाते हैं और वह अपनी बीवी के प्रेमी को पकड़ लेता है और उसकी जमकर पिटाई लगा देते है। ये वीडियो इतना ज्यादा फनी है कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Viral Video देख हंस रहे लोग

इस वीडियो को neetunaraniya नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 62 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इस वीडियो को देख लोग काफी हंस रहे हैं। इसके साथ ही कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, बेचारा फंस गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026