---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन का AC खुलते ही निकली शराब की बोतलें, गर्मी से तड़प रहे यात्रियों ने पकड़ा सिर

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि, ट्रेन के एसी के अंदर शराब की बोतल मिल हैं। यात्रियों की शिकायत थी की एसी ठंडा नहीं कर रही है। इसके बाद चेक करने पर ये खुलासा हुआ है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 14, 2025 4:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन के आए दिन वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद कभी लोगों को हंसी आती है तो कभी हैरानी होती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। इसमें ट्रेन के एसी के अंदर शराब की बोतलों की खैप मिली है। एसी हवा नहीं दे रहा था, जब यात्रियों ने शिकायत की तो उन्हें कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख उनका सिर घूम गया। ये घटना Lucknow-Barauni Express की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने पर रेलवे की तरफ से भी रिएक्शन सामने आया है।

ट्रेन के AC में मिली ढेर सारी शराब की बोतलें

इस चौंका देने वाली घटना के Viral Video को Social Media प्लेटफॉर्म X पर Piyush Rai नाम के यूजर ने पोस्ट किया है।

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रियों ने कम कूलिंग की शिकायत की। जब तकनीशियनों ने एसी डक्ट की जाँच की, तो वहाँ अवैध शराब की खेप छिपाई जा रही थी।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, यात्रियों की शिकायत पर जब तटनीशियन ट्रेन के एसी को खोलकर देखता है तो उसमें शराब की कई सारी बोतलें मिलती हैं। वो एक-एक करके उन्हें निकालता है। इस नजारे को देख वहां पर मौजूद यात्री दंग रह जाते हैं।

Viral Video देख दंग हुए लोग

इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों को चौंका दिया है। इस वीडियो को एक्स पर14 अगस्त यानी की आज ही अपलोड किया गया है। वीडियो पर 5 लाख 22 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे के आधिकारिक एक्स हैंडल RailwaySeva
से पोस्ट किया गया है। जिसमें तुरंत एक्शन लेने को कहा गया है। वीडियो देख एक यूजर लिखता है, ‘ठंडी करने को रखी होगी।’ दूसरा लिखता है, ‘वाह! क्या जुगाड़ है। इतना दिमाग सही काम में लगाते तो फिर कुछ अच्छा कर जाते। लेकिन दिमाग तो शराब तस्करी में लगा रहा है।’ तीसरा लिखता है, ‘ऐसे तो पता नहीं कहाँ कहाँ ट्रेन में नशे का सामान सप्लाई होता होगा।’ इस वीडियो को देख लोग काफी हैरान हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026