---Advertisement---

Viral Video: असली मर्द! गर्लफ्रेंड संग डिस्को जाने के लिए पति ने भिड़ाया जबरदस्त दिमाग, इस तरह बीवी को बनाया बेवकूफ

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चालाक पति गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के लिए पत्नी को इस तरफ बेवकूफ बनाता है कि इसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 6, 2024 4:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यह सच है कि पति (Husband) को किसी और महिला के साथ देखने के बाद पत्नी (Wife) का खून खौल जाता है और उसके बाद आलम क्या होता है यह बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन यहां उल्टी गंगा बहती हुई नजर आई। जब पत्नी को पता चला कि उसका पति किसी और के साथ डिस्को में गया था। चालाक पति ने ऐसी तिकड़मबाजी दिखाई कि सामने पत्नी भी फेल हो गई। वह पति पर प्यार लुटाने लगी। जी हां, यह सुनने में आपको काफी अजीब लग रहा होगा लेकिन इस वीडियो (Video) को देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। हालांकि कंटेंट क्रिएटर ने सिर्फ इसे फन के लिए बनाया है।

Viral Video में पति की चालाकी देख होगी हैरानी

जहां तक इस Viral Video की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है फार्मूला नंबर 36। वहीं Surendra Thakur Baad इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो की शुरुआत होती है पति से जिस पर उसकी पत्नी चिल्लाती हुई आती है और कहती है कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई पूजा के साथ डिस्को जाने की। वहीं अपनी पोल पट्टी खुलते हुए देख पति बोलने लगता है ” तुझे इसमें पूजा दिख रही है मैं दिख रहा हूं तुझे मेरी मजबूरी नहीं दिख रही है। मैं डिस्को तुम्हारे साथ जाना चाहता था लेकिन मुझे कुछ लोगों ने बताया कि उस डिस्को के अंदर लड़के लड़कियों को ऐसे देखते हैं डांस के लिए ऐसे पूछते हैं।

तब मुझे यह समझ आया कि अगर मैं तुमको डिस्को ले जाऊंगा तो वहां लड़के तुझे ऐसे दिखेंगे मुझसे तो रहा ही नहीं जाएगा। अगर कोई तुमसे डांस के लिए पूछ ले तो मैं आपा खो जाऊंगा। तब मैंने सोचा की पूजा को ले चलते हैं। कोई उसे देख कोई उसे डांस के लिए ले जाए हमें क्या फर्क पड़ता कौन सी हमारे घर की है इसलिए तुम्हें लेकर नहीं गया।”

Viral Video पर लोग ले रहे खूब मजे

इस पर बेचारी पत्नी फ्लैट हो जाती है और गले मिलकर कहती है, “तुम मुझे इतना प्यार करते हो मैं तो कुछ और ही समझी।” इस पर पति कहता है कि “अब आगे से मेरे पर शक मत करना कल दोबारा जा रहे हैं। ले जाना पड़ रहा है मजबूरी में। बेचारी पत्नी फिदा हो जाती है।” इस वीडियो को 5000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं तो इस पर कमेंट में एक यूजर लिखा, “लड़कियों को इतना बेवकूफ नहीं बना सकते यह कुछ ज्यादा ही नहीं हो गया।” तो दूसरे ने कहा भाई खेल गया तो एक ने कहा सुपर भाई तो दूसरे ने लिखा मैं भी यह टिप्स अपनाऊंगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026