---Advertisement---

Viral Video: मां की छाती से चिपका रहा बच्चा और ऊपर से गुजर गई ट्रेन, देख यूजर बोला, ‘प्रकृति और जीवन चक्र का अद्भुत चमत्कार’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला ट्रेन के नीचे बच्चे सहित आ जाती है। इसके बाद वो उसे बचाने में अपनी पूरी ताकत झोंक देती है। इस घटना का अंत लोगों को चौंका रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 16, 2025 5:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दुआएं वहां काम करती हैं जहां पर दुनिया की हर चीज हार जाती है। ये बात हम सभी अकसर सुनते रहते हैं। लेकिन अब इसे अपनी आंखों से देख भी लीजिए। सोशल मीडिया पर एक मां और बेटे का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें इन दोनों के ऊपर से ट्रेन गुजर रही है। लेकिन इनका बाल भी बांका नहीं होता है। मासूम बच्चा अपनी मां की छाती से चिपका रहता है। इसे कुछ लोग दुआओं का असर कह रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग चमत्कार कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वायरल वीडियो आग की तरह फैल रहा है।

क्या हुआ जब ट्रेन के नीचे आए मां और बेटा?

ये रुह कंपा देने वाली वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Jamil Ansari नाम के यूजर ने पोस्ट की है।

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, ट्रेन की पटरी के नीचे एक मां और बेटा गिरे हुए हैं। इस दौरान बच्चा अपनी मां की छाती से चिपका हुआ है। दोनों के ऊपर से मौत गुजर रही है। लेकिन ये बहुत ही हिम्मत और धैर्य से स्थिति को संभालते हैं। वीडियो के अंत में ट्रेन इनके ऊपर से गुजर जाती है। वह दोनों बचे रहते हैं। इस वीडियो को देख लोगों की रुह कांप रही है। ये वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन ये घटना लोगों को सोच में डाल रही है।

Viral Video देख चकित हुए यूजर्स

इस वायरल वीडियो एक्स पर 15 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 49000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “यह औरत जिंदगी भर अपने रब का शुक्रिया अदा करेगी फिर भी काम होगा।” दूसरा लिखता है, ” इस मां की हौसले को संयुक्त करता हूं जो अपने बच्चों के जान बचाने के लिए इतनी हिम्मत से कम ली।” तीसरा लिखता है, “अल्लाह का लाख-लाख शुक्र है कि यह महिला के साथ-साथ एक बच्चे को भी जान बख्श दिया वरना इस परिस्थिति में बचना मुश्किल जैसा लगता है।” इस वीडियो को देख यूजर्स काफी चकित हो रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026