---Advertisement---

Viral Video: फूटी किस्मत! गिरती हुई बिल्डिंग के उड़ते पत्थर ने फोड़ा आदमी का सिर, यूजर बोला ‘यमराज पर्सनली यमलोक से आया है’

Viral Video: आदमी का हैरअंगेज तरीके से फूटा सिर लोग हैरान।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 30, 2024 12:10 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि, “जब वक्त खराब चलता है तो ऊंट पर बैठे आदमी को भी कुत्ता काट लेता है”, लेकिन ऐसा शायद ही कभी लाइव देखा हो। इंटरनेट पर एक Viral Video काफी चर्चा में है। इस वीडियो में आदमी के साथ ऐसा ही हादसा हुआ है, जिसे देख लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। इस वीडियो में एक गिरती हुई बिल्डिंग से उड़ते हुए पत्थर ने आदमी का सिर फोड़ दिया। इस पत्थर आदमी का सिर्फ सिर ही नहीं फोड़ा बल्कि उसे अचेत भी कर दिया है।

आदमी का हैरतअंगेज तरीके से फूटा सिर

इस हैरत में डाल देने वाले Viral Video को एक्स पर पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी कई सारे लोगों के साथ खड़ा है। ये सभी गिरती हुई बिल्डिंग की वीडियो बना रहे हैं। दूर से ये आदमी भी अपने कैमरे में इस नजारे को कैद कर रहा होता है लेकिन, तभी घर के गिरते ही उससे एक उड़ता हुआ पत्थर आता है जो कि, सीधे आदमी के सिर पर लगता है। पत्थर के लगते ही आदमी जमीन पर चारों खाने चित होकर गिर जाता है। इस दौरान उसके सिर से काफी खून भी निकलने लग जाता है। आदमी की हालत को देख वहां पर मौजूद लोग हैरान हो जाते हैं। इन लोगों को कुछ देर तक तो समझ ही नहीं आता आदमी के साथ क्या हुआ है?

Viral Video देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर 29 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों को समझ ही नहीं आ रहा ये क्या हुआ है? कुछ यूजर्स इस आदमी की हालत के बारे में जानना चाहते हैं तो वहीं, एक यूजर लिखता है कि,’यमराज पर्सनली यमलोक से आया है’। इस तरह ये हैरतअंगेज वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026