---Advertisement---

Viral Video: लड़की को देख जागे गंजे बूढ़े के अरमान, बाल पकड़ते हुए की गंदी हरकत, यूजर्स बोले-“जेल में डालो”

Viral Video: इंटरनेट पर एक बूढ़े आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है, वह लड़की के साथ गंदी हरकत कर रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 1, 2024 12:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कैमरे में कभी-कभी ऐसे नजारे कैद हो जाते हैं, जिन्हें देखकर पहले तो विश्वास नहीं होता और फिर समझ नहीं आता है इस पर दें तो क्या प्रतिक्रिया दें? आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक बूढ़ा आदमी एक लड़की के साथ गंदी हरकत करते हुए पाया गया है। इस वायरल वीडियो में गंजे बूढ़े के द्वारा की गई इस हरकत को देख लोगों का खून खौल रहा है, इसे देखकर लोग इस बूढ़े आदमी को जेल में डालने की मांग कर रहे हैं।

कैमरे में कैद हुई गंजे बूढ़े की गंदी हरकत

आपको बता दें, Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक बूढ़ा आदमी लड़की के साथ गंदी हरकत कर रहा है। इस वीडियो के साथ एक कैप्शन लिखा है, जिसमें लिखा है कि “उत्तर प्रदेश के बिसौली की घटना, दिनदहाड़े एक बुजुर्ग ने लड़की के साथ की गंदी हरकत।”

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की दुकान पर खड़ी है और कुछ सामान खरीद रही है। लड़की के पीछे एक गंजा बूढ़ा आदमी खड़ा है जो कि, लड़की को मौका देखते ही छूने की कोशिश कर रहा है। बूढ़ा आदमी बार-बार अपने इधर-उधर देखकर लड़की के बालों को हाथों से छू रहा है। इसके साथ ही उन्हें सूंघ भी रहा है। बूढ़ा आदमी ये हरकत एक नहीं बल्कि कई बार करता है। बूढ़े आदमी की इस गंदी हरकत से ये लड़की पूरी तरह बेखबर है लेकिन बूढ़े आदमी के ऊपर लगे CCTV कैमरे में गंदी हरकत कैद हो गई है।

Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

वीडियो के अंत में जब ये लड़की जाने लग जाती है तो फिर से ये बूढ़ा आदमी उसके पीछे-पीछे चलने लगता है और बाल पकड़कर सूंघने लग जाता है। इस वीडियो को 31 जुलाई को शेयर किया गया था। इस पर अब तक 33 लाख व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। यूजर्स काफी गुस्से में हैं और इस बूढ़े आदमी पर एक्शन लेकर जेल में डालने की मांग कर रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026