---Advertisement---

Viral Video: बेचारा! जिनी को छोटी बीवी की ख्वाहिश बताकर फंस गया मासूम पति, हालत देख लोग बोले- ‘पत्नी से पंगे लेने…’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जिनी से विश मांगने के चक्कर में पति ने अपना हुलिया बदलवा लिया। इसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2024 2:55 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी के मजेदार वीडियो (Viral Video) को लोग काफी पसंद करते हैं। यह सच है कि दोनों की जुगलबंदी और नोक झोक को लेकर सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर कई वीडियो बनाते हैं जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुकती है। लोगों को एंटरटेन करने के मकसद से ये वीडियो बनाए जाते हैं और एक ऐसा ही वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर फिलहाल वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें जिनी से विश मांगना एक पति को भारी पड़ा तो वहीं दूसरी तरफ पत्नी की लॉटरी निकल गई। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Viral Video में पति से खुश हुआ जिनी

जहां तक इस वायरल वीडियो (Viral Video) की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक पति वॉश बेसिन को साफ कर रहा होता है। तभी उसकी पत्नी यह कहती है कि इधर साफ करो। वहीं उसके बाद जिनी की आवाज सुनाई देती है जो कहता है मैं जिनी मैं तुमसे बहुत खुश हूं क्योंकि तुम अपनी बीवी को बहुत खुश रखते हो। तुमदोनों की एक विश पूरा करूंगा। इस पर पति कहता है खुश तो आप मेरे से हैं तो फिर मेरी बीवी की विश क्यों पूरे पूरा करेंगे। तो जवाब आता है वह कंप्लीमेंट्री है। बेटा बेचारा पति का मुंह उतर जाता है।

Viral Video में ये क्या मांग लिया बेचारा पति

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि पत्नी जिनी से यह कहती है कि मुझे दुनिया घूमने का बहुत शौक है इसलिए मुझे वर्ल्ड टूर करा दीजिए। इस पर जिनी 10 दोनों का टूर पैकेज पत्नी के हाथों में दे देता है। बेचारा पति शॉक्ड रह जाता है वहीं अपनी बारी आने पर वह काफी सोच समझकर जिनी से कहता है मुझे मेरे से 20 साल छोटी बीवी दे दीजिए। पलक झपकते पति 20 साल बड़ा हो जाता है और जिनी की आवाज आती है कि अब तुम अपनी पत्नी से 20 साल बड़े हो। पति का हुलिया पूरी तरह बदल जाता है।

Viral Video देख लोग ले रहे खूब मजे

Viral Video वाकई काफी मजेदार है जिसे feelmuneeb इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंटेंट क्रिएटर ने कैप्टन में लिखा, “यह अंग्रेजी वाला विश नहीं हिंदी वाला विष था पूछते समय सचेत रहें। डिस्क्लैमर यह घटना कल्पना है इसलिए अपनी भावनाएं आहत करने की कोशिश ना करें। वीडियो को 1 लाख 32 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। और लोग कमेंट कह रहे हैं कि पत्नी से पंगे लेने की गलती मत करो। एक ने कहा हमेशा बीवी का चलता है तो दूसरे ने कहा जिनी भी बीवी के साइड था तो दूसरे ने कहा बिना सोचे नहीं मांगना था बहुत जल्दी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026