---Advertisement---

Viral Video: बेचारा पति! गुस्सा करने वाली बीवी को पटाने के लिए इस शख्स ने बताए बेजोड़ नुस्खे, देख लोग बोले- ‘अभी तक कहां थे भैय्या…’

Viral Video: बीवी की तारीफ करने के नुस्खे बताते दिखा शख्स, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे। आइए देखते हैं कैसे चर्चा में है यह वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2024 3:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी के मजेदार रील्स लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों के बीच खटपट तो कभी दोनों का रोमांस सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता है। गुस्सैल बीवी को मनाने के नुस्खे तो आपने देखे होंगे। पत्नी के गुस्से पर कई मीम्स सोशल मीडिया पर आपको देखने को मिल जाएंगे लेकिन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बेचारा पति पत्नी को मनाने के नुस्खे बताते हुए नजर आ रहा है। हालांकि यह वीडियो सिर्फ लोगों को हंसने के मकसद से बनाया गया है। आइए देखते हैं आखिर क्या है।

पत्नी की तारीफ है गुस्सा शांत करने का जरिया

यह वीडियो एक महिला के साथ कॉल ऐप में बनाया गया है जिसमें एक शख्सिया कहते हुए नजर आ रहा है, “नमस्कार दोस्तों आज मेरी वीडियो को बिल्कुल सीरियस लेना है क्योंकि आज जो मैं एक बीमारी का नुस्खा लाया हूं वह बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आपके घर में आपकी बीवी को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है और उनका बीपी हाई होता है तो आपको सिर्फ उनकी तारीफ करनी है तारीफ कैसे करनी है मैं आज आपको बताऊंगा।”

शख्स का हर पति को मजेदार नसीहत

वह शख्स यह कहते नजर आ रहा कि आपकी बीवी की आंखें कितनी छोटी-छोटी हो लेकिन उनकी आंखें झील बतानी है और फिर भी काम ना चले तो नैनीताल वाली झील बता देना। शख्स ने आगे कहा, “अगर होंठ चाहे कितने काले हो कितने मोटे हो लेकिन आपको गुलाब के पंखुड़ी से नीचे नहीं बताना है।” वह कहता है कि चाहे आपकी बीवी की सकें पर कुछ भी हो रहा हो लेकिन आपको संगमरमर का पत्थर बताना है। आपकी बीवी के बाल चाहे छोटे हो या बड़े लेकिन रेशमी जुल्फें बताकर मोहम्मद रफी का गाना सुना देना।

लोग लेने लगे वीडियो पर खूब मजे

Viral Video

वीडियो को @singhp_asarpal एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो पर 20000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग कमेंट में मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बेचारा।” तो दूसरे ने कहा, “अभी तक कहां थे भैया।” एक यूजर ने कहा इन्हें देखकर जी रहे हैं सभी तो दूसरे यूजर ने लिखा जनहित में जारी। एक ने कहा किसी भी हाल में बीवी की तारीफ करते रहना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026