---Advertisement---

Viral Video: भुक्कड़! आंटी पर गिरी पानी की टंकी, देख यूजर्स बोले “कुछ भी हो जाए खाना नहीं रुकना चाहिए”

Viral Video: आंटी के ऊपर पानी की टंकी गिरी लेकिन उसके बाद भी खाती रही.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 15, 2024 5:00 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसे नजारे कैद हो जाते हैं। जिन्हें देखने के बाद साधारण आंखों पर यकीन नहीं होता है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। ये वीडियो एक बड़े हादसे का तो है लेकिन इसमें कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी वजह से लोग अफसोस जताने की जगह मजे लेने लगे हैं। इस वीडियो में एक आंटी है जो कि, एक घर से कुछ खाते हुए निकल रही हैं, तभी उनके ऊपर पानी की भारी-भरकम टंकी गिर जाती है लेकिन हैरानी की बात ये है कि, आंटी खाना बंद नहीं करती है।

महिला के ऊपर गिरी बड़ी टंकी

इस Viral Video को एक्स पर अपलोड किया गया है। इसमें एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया या फिर यूं कहिए महिला की किस्मत कुछ ही ज्यादा अच्छी थी, जिसकी वजह से उसका बाल भी बांका नहीं हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला काफी जल्दी में दिख रही है। इस दौरान वह कुछ खा भी रही है। जैसे ही महिला गली को पार करते हुए दूसरे घर की तरफ बढ़ती है वैसे ही उसके ऊपर एक बड़ी सी काली टंकी आकर गिर जाती है। महिला को देखकर ऐसा लगता है कि, वो किसी बड़े हादसे का शिकार हो गई है लेकिन, महिला बिल्कुल ठीक होती है। उसे भी पता नहीं चलता है कि, उसके साथ ये क्या हुआ है? इतने बड़े हादसे के बाद भी वह खाती रहती है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे खाने पर ट्रोल

इस Viral Video को Pooja_1010 नाम के एक्स अकाउंट से 13 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 15 लाख से व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद अधिकतर लोगों का कहना है कि, कुछ हो जाए आंटी ने खाना नहीं छोड़ा। यूजर्स महिला के हादसे के बाद भी खाने वाली कला को देख मजे ले रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026