---Advertisement---

Viral Video: हत्यारन बीवियों के चलते शादी के वचनों में बड़ा बदलाव, क्या ये 8 वां वचन बचा पाएगा पतियों की जिंदगी?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शादी के वचनों में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। आठवां वचन पतियों की जिंदगी बचाने के लिए जोड़ा गया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 14, 2025 1:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: प्रेमी के चक्कर में पतियों को निबटाने वाली पत्नियों से मर्द समाज इतना ज्यादा खौफ में आ चुका है कि, अब तो लड़के खुले शब्दों में बोल रहे हैं शादी करने से डर लग रहा है। पति के टुकड़े करके नीले ड्रम में रखने वाली मेरठ का Muskan Rastogi Case बहुत ही मुश्किल से लोग भूले थे। लेकिन इंदौर की Sonam Raghuwanshi तो 10 कम आगे निकली और मेघायल में हनीमून के दौरान ही पति राजा रघुवंशी को निबटा दिया। समाज में चल रही, इन कहानियों को देखते हुए एक कंटेन्ट क्रिएटर ने मजेदार वीडियो बनाया है, जिसमें शादी के 7 वचनों में बदलाव कर दिया है। इसमें 8वां वचन जोड़कर पतियों की जिंदगी बचाने की कोशिश की जा रही है।

पतियों को बीवियों से बचाएगा शादी का ये 8वां वचन

इस Funny Viral Video को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। इसके साथ ही आप पंडित जी की अक्ल के फैंन हो जाएंगे।

Watch Video

वहीं, जिन मर्दों को लगता है कि, उनकी बीवी शादी के बाद उन्हें मार सकती है तो अब उन्हें भी राहत मिलने वाली है। इस वीडियो को has.lijiye नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो में पंडित जी शादी के सात वचन के बाद आठवां वचन पत्नी को लेने के लिए बोलते हैं। जिस पर पति चौंकते हुए पूछता है कि, वचन तो 7 ही होते हैं। इस पर पंडित जी बोलते हैं नहीं अब बदल गए हैं। दुल्हन से पंडित जी बोलते हैं कि, अपने ब्यॉयफ्रेंड की कसम खाओ की कुछ भी हो जाए पति की हत्या नहीं करोगी। ये सुनते ही दूल्हा खुशी से झूम उठता है और लोगों को हंसी आ जाती है।

Viral Video देख यूजर हुए पंडित जी के फैंन

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर 13 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 8 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, बहुत सारे लाइक्स और कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘पंडित के आठवें वचन से कौन-कौन सहमत है भाई लाइक करे’। दूसरा लिखता है, ‘आठवां वचन लागू हो गया गुड’। तीसरा लिखता है, ‘पंडित नहीं ये साक्षात भगवान का रूप है ।’ इस वीडियो को देख यूजर्स काफी हंस रहे हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026