Viral Video: जमुई, समस्तीपुर के बाद एक बार फिर से बिहार शर्मसार हो गया है। इस बार बेगुसराय जिले में युवती के साथ दरिंदगी हुई है। होटल के कमरे में लड़की को पहले बेरहेमी से पीटा गया। इसके बाद उसके साथ रेप किया गया है। इतना ही नहीं दरिंदे ने इस पूरी घटना का वीडियो फोन से रिकॉर्ड करके खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। अब यही वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इसमें लड़की अपनी इज्जत बचाने के लिए रहम की भीख मांग रही हैं। पीड़िता की चीखें कलेजा चीर रही हैं। ये घटना बेगुसराय के ब्लू डायमंड होटल की बताई जा रही है। आरोपी का नाम रोहित कुमार बताया जा रहा है।
बेगुसराय के होटल में लड़की संग हुई दरिंदगी
बेगुसराय के होटल में लड़की के साथ हुई मारपीट के वीडियो को एक्स पर Garima Bharti नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की पूरी जानकारी देते हुए लिखा है, ‘वही वीडियो,वही जुल्म,जुल्म करता आदमी और जुल्म सहती लड़की….आंख खुलते ही किसी न किसी जिले में लड़कियों के साथ कुछ हो जाता है…और आश्चर्य ये है कि ये लगातार हो रहा है….पुलिस, सरकार किसी का डर नहीं….और उनलोगों को भी पता है कि ऐसे लोग भरे पड़ें हैं जो उनकी गलती को गलती मानेंगे ही नहीं…जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बेगूसराय….NH-31 स्थित ब्लू डायमंड होटल के कमरे का वीडियो सामने आया है…वीडियो में एक युवक एक युवती को बाल पकड़कर खींचता और चप्पल से मारता दिखाई दे रहा है… युवती के साथ दुष्कर्म भी किया गया…बताया जा रहा है कि घटना रविवार की है सवाल सिर्फ एक घटना का नहीं है…एक ही महीने में ऐसे मामले सामने आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा और कानून के डर को लेकर व्यवस्था से सवाल क्यों न पूछे जाएं?
देखें वीडियो
वही वीडियो,वही जुल्म,जुल्म करता आदमी और जुल्म सहती लड़की….आंख खुलते ही किसी न किसी जिले में लड़कियों के साथ कुछ हो जाता है…और आश्चर्य ये है कि ये लगातार हो रहा है….पुलिस, सरकार किसी का डर नहीं….और उनलोगों को भी पता है कि ऐसे लोग भरे पड़ें हैं जो उनकी गलती को गलती मानेंगे ही नहीं…जमुई और समस्तीपुर के बाद अब #बेगूसराय….NH-31 स्थित ब्लू डायमंड होटल के कमरे का वीडियो सामने आया है…वीडियो में एक युवक एक युवती को बाल पकड़कर खींचता और चप्पल से मारता दिखाई दे रहा है… युवती के साथ दुष्कर्म भी किया गया…बताया जा रहा है कि घटना रविवार की है सवाल सिर्फ एक घटना का नहीं है…एक ही महीने में ऐसे मामले सामने आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा और कानून के डर को लेकर व्यवस्था से सवाल क्यों न पूछे जाएं? आखिर ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक कब लगेगी? या यहां भी दिल्ली वाला नियम चेलगा? यहाँ कौन से पहर में लड़कियों के लिए कर्फ्यू लगेगा? शर्मनाक!
#Bihar
— Garima Bharti (@GarimaBharti19) September 29, 2026
आखिर ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक कब लगेगी? या यहां भी दिल्ली वाला नियम चेलगा? यहाँ कौन से पहर में लड़कियों के लिए कर्फ्यू लगेगा? शर्मनाक!’ये घटना 27 सितबंर 2026 की बताई जा रही है। वहीं, पीड़िता ने लिखित शिकायत 28 सितबंर 2026 को दर्ज कराया है। होटल में लड़की अपने किसी जानने वाले के साथ आयी थी। वो होटल में भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के रहने वाले रोहित कुमार के पास छोड़ गया। जिसके बाद रोहित ने लड़की को कमरा बंद करके पहले तो पीटा और फिर उसका रेप किया है।
Viral Video की पुलिस कर रही जांच
हिन्दुस्तान में छपी खबरे के अनुसार , आरोपी रोहित कुमार पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए केस दर्ज किया है। नगर थाने के एसएचओ सतीश कुमार हिमांशु ने बयान देते हुए मामले की पुष्टि की है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर बताया जा रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों और उसके साथियों की जांच कर रही है। इसके साथ ही अभी तक वो कारण सामने नहीं आ सका है, जिसकी वजह से युवती होटल आयी और उसके साथ ये बुरा व्यवहार हुआ है। पुलिस की जांच में मामले की असली परत खुल सकती हैं। लेकिन इस घटना ने बिहार के शासन और प्रशासन पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
