Rajasthan Viral Video: महिलाओं के साथ सुरक्षा की बात जब भी आती है तब सोशल मीडिया पर एक बहस का दौर देखा जाता है लेकिन क्या विदेश से आने वाली पर्यटक भी भारत में सुरक्षित नहीं है। यह सवाल हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे हैं जहां एक विदेशी महिला के साथ राजस्थान के पुष्कर में ऑन कैमरा कुछ मनचले युवक शैतानी दिखाते हुए नजर आए। इजराइल से आई हुई इस महिला पर्यटक के वीडियो को देखकर लोग दंग रह गए हैं। इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल वीडियो में महिला ने आरोपियों के चेहरे को भी दिखाया है।
मनचले युवकों ने इस तरह विदेशी महिला के साथ की शर्मनाक हरकत
“Ek Shot ka Kitna Legi?”
Israeli Tourist Harrassed by Rajasthani Men in Pushkar Rajasthan.
I feel ashamed to call myself a Rajasthani because girls are not safe in Rajasthan. https://t.co/zFSLAur24C
— Honest Cricket Lover (@Honest_Cric_fan) September 28, 2026
राजस्थान वायरल वीडियो को x प्लेटफार्म से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “एक शॉट का कितना लेगी।” जहां वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुष्कर के राजस्थान वीडियो में महिला से वहां बैठे भारतीय युवक यह सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं। निश्चित तौर पर यह हर भारतीय को शर्मसार कर देने के लिए काफी है क्योंकि इस तरह से टूरिस्ट के किया गया व्यवहार निश्चित तौर पर शर्मनाक है। किसी भी महिला की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी लोगों की होती है लेकिन इस तरह विदेशी महिला के साथ किया गया दुर्व्यवहार सोशल मीडिया पर विवादों की वजह बनी है।
Rajasthan Viral Video पर शर्मनाक बताकर लोगों ने किए तीखे सवाल
जहां वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि ‘एक शॉट का कितना लेगी’ वहीं इस राजस्थान वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट में कहा, “इन देहातियों को कोई बताओ कि इनका यहां कुछ नहीं हो सकता।” एक ने कहा महिलाएं टूरिस्ट भी यहां सुरक्षित नहीं है। एक यूजर ने कहा ऐसे लोगों की चप्पल से कुटाई होनी चाहिए तो एक यूजर ने कहा राजस्थान में कोई भी टूरिस्ट सुरक्षित नहीं है। एक यूजर ने लिखा शर्मनाक तो एक ने कहा ऐसे लोगों को देश से निकाले तो एक यूजर ने कहा इनकी वजह से देश बदनाम है।
राजस्थान वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है और इसे @Honest_Cric_fan x चैनल से 15000 व्यूज मिले हैं। वहीं राजस्थान पुलिस को इस पर एक्शन लेने के लिए कहा जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
