---Advertisement---

Rajasthan Viral Video: ‘कितना लेगी…’ विदेशी महिला के साथ दिखी युवकों की हैवानियत! ऑनकैमरा दिया अश्लील ऑफर, हो रही थू-थू

Rajasthan Viral Video: इजराइल से आई एक महिला टूरिस्ट के साथ राजस्थान में कुछ ऐसा हुआ जो निश्चित तौर पर हर किसी को शर्मसार कर रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स विदेशी लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 28, 2026 6:04 अपराह्न

Rajasthan Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Viral Video: महिलाओं के साथ सुरक्षा की बात जब भी आती है तब सोशल मीडिया पर एक बहस का दौर देखा जाता है लेकिन क्या विदेश से आने वाली पर्यटक भी भारत में सुरक्षित नहीं है। यह सवाल हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे हैं जहां एक विदेशी महिला के साथ राजस्थान के पुष्कर में ऑन कैमरा कुछ मनचले युवक शैतानी दिखाते हुए नजर आए। इजराइल से आई हुई इस महिला पर्यटक के वीडियो को देखकर लोग दंग रह गए हैं। इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल वीडियो में महिला ने आरोपियों के चेहरे को भी दिखाया है।

मनचले युवकों ने इस तरह विदेशी महिला के साथ की शर्मनाक हरकत

राजस्थान वायरल वीडियो को x प्लेटफार्म से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “एक शॉट का कितना लेगी।” जहां वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुष्कर के राजस्थान वीडियो में महिला से वहां बैठे भारतीय युवक यह सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं। निश्चित तौर पर यह हर भारतीय को शर्मसार कर देने के लिए काफी है क्योंकि इस तरह से टूरिस्ट के किया गया व्यवहार निश्चित तौर पर शर्मनाक है। किसी भी महिला की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी लोगों की होती है लेकिन इस तरह विदेशी महिला के साथ किया गया दुर्व्यवहार सोशल मीडिया पर विवादों की वजह बनी है।

Rajasthan Viral Video पर शर्मनाक बताकर लोगों ने किए तीखे सवाल

जहां वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि ‘एक शॉट का कितना लेगी’ वहीं इस राजस्थान वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट में कहा, “इन देहातियों को कोई बताओ कि इनका यहां कुछ नहीं हो सकता।” एक ने कहा महिलाएं टूरिस्ट भी यहां सुरक्षित नहीं है। एक यूजर ने कहा ऐसे लोगों की चप्पल से कुटाई होनी चाहिए तो एक यूजर ने कहा राजस्थान में कोई भी टूरिस्ट सुरक्षित नहीं है। एक यूजर ने लिखा शर्मनाक तो एक ने कहा ऐसे लोगों को देश से निकाले तो एक यूजर ने कहा इनकी वजह से देश बदनाम है।

राजस्थान वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है और इसे @Honest_Cric_fan x चैनल से 15000 व्यूज मिले हैं। वहीं राजस्थान पुलिस को इस पर एक्शन लेने के लिए कहा जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 September 2026

सितम्बर 28, 2026

Rise and Fall 2

सितम्बर 28, 2026

Aligarh Viral Video

सितम्बर 28, 2026

Health Tips

सितम्बर 28, 2026

Ranbir Kapoor

सितम्बर 28, 2026

Rain Alert 28 September 2026

सितम्बर 27, 2026