---Advertisement---

Viral Video:बाइक चालक को AC गैस सिलेंडर ने बनाया आग का गोला, देखें कैसे फिल्मी स्टाइल में हुआ खौफनाक धमाका?

Viral Video: सोशल मीडिया पर राजस्थान के जैसलमेर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बाइक सवार एसी के गैस सिलेंडर के साथ ही ब्लास्ट हो गया। ये घटना काफी खौफनाक और दर्दनाक थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 9, 2026 1:55 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: गर्मी अब भीषण रुप लेती जा रही है। जिसके कारण आए दिन आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जरा सी लापरवाही लोगों की जान और माल का भयंकर नुकसान कर रही है। इस बीच राजस्थान के जैसलमेर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बाइक सवार अचानक से आग के गोले में तब्दील हो गया।  दरअसल , वो बाइक पर एसी के गैस का सिलेंडर लेकर जा रहा था, तभी अचानक से सिलेंडर फट जाता है। जिसके कारण वो  फिल्मी स्टाइल में धमाके के साथ हवा में उड़ जाता है। इस पूरी घटना को वहां पर लगे CCTV  कैमरे ने कैद कर लिया। अब यही घटना  सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। जो भी इसे देख रहा है उसकी रुह कांप रही है।

Viral Video:  एसी गैस सिलेंडर फटने से जैसलमेर में खौफनाक हादसा 

जैसलमेर में ये घटना शुक्रवार की सुबह घटी है। केशवरी क्षेत्र में सुबह के समय चंद्रप्रकाश माली अपने साथी सवाईराम के साथ एसी रिफिल गैस सिलंडर को लेने गए थे। तभी सवाई राम एक दुकान पर कुछ सामान लेने उतारे और अचानक बाइक पर रखा एसी का सिलेंडर भयंकर अवाज के साथ फट गया। ये धमाका इतना तेज था कि, 25 साल का चंद्र प्रकाश माली बाइक के साथ ही हवा में उड़ता हुए जमीन पर गिरा।

देखें वीडियो

सिलेंडर में R-32 गैस भरी हुई थी।इस घटना का वायरल वीडियो अब काफी देखा जा रहा है। इस वायरल वीडियो को Rakesh 2.0 नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। हादसे का ये वीडियो दिल दहला देने वाला है। जो भी इसे देख रहा है उसकी रुप कांप रही है।  व्यास कॉलोनी में घटे इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। लेकिन चंद्र प्रकाश की हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है। उसे जोधपुर में रेफर किया गया है। 

गैस सिलेंडर ले जाते हुए भूलकर भी ना करें ये गलतियां

गर्मी बढ़ते ही एसी का इस्तेमाल काफी बढ़ रहा है। ऐसे में मैकेनिक एसी में गैस भरने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान जाते रहते हैं। जैसलमेर में हुए इस तरह के हादसे से बचने के लिए उन्हें कुछ सावधानी बरतनी चाहिए।

  1. AC के गैस सिलेंडर को कभी भी लिटाकर नहीं रखना चाहिए , इसे खड़ा करके रखना चाहिए।
  2. सिलेंडर के वाल्व को पूरी सुरक्षा देनी चाहिए।
  3. गैस सिलेंडर को ले जाते हुए हमेशा खुले वाहन का इस्तेमाल करें।
  4. सिलेंडर को सीधी धूप और इंजन की गर्मी से दूर रखना चाहिए।
  5. रिसाव की जांच के लिए कभी माचिस या फिर लाइटर का यूज ना करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026