---Advertisement---

Viral Video: गहरी नदी में फंसे बंदर के लिए मसीहा बना लड़का, देखें कैसे जान पर खेलकर बेजुबान को दिया जीवनदान?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। वो तेज बहाव में बहती नदी के बीच में फंसे बंदर को बचा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भावुक हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 6, 2025 2:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दुनिया में इंसान तो बहुत सारे हैं, लेकिन इंसानियत कुछ ही लोगों में देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़का गहरे पानी में फंसे बंदर की जान को बचा रहा है। जिस तरह से वो अपनी जिंदगी की परवाह किए बगैर पानी में उतरता है, उसे देखने के बाद यूजर्स भावुक हो गए हैं और जमकर तारीफ करने लगे हैं। इस वायरल वीडियो ने यूजर्स दिल जीत लिया है।

जान पर खेलकर युवक ने बंदर को बचाया

ये Viral Video कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे newsdiggy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “जब नदी के तेज बहाव में फंसा एक बेबस बंदर, दो नन्हे नायकों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बचा लिया उसकी जिंदगी, दिखाई इंसानियत की अनमोल मिसाल!”वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का तेज गति से बहती नदी में उतर जाता है और पानी में उतरकर बंदर को बचा रहा है। इस दौरान बंदर युवक को डराने की कोशिश कर रहा है। लेकिन लड़का बिना डरे और बिना अपनी जिंदगी की परवाह करे बेजुबान को बचाने के लिए मेहनत करता है। वीडियो के अंत में वो बंदर को बचाने में कामयबाब हो जाता है।

Viral Video देख यूजर्स हुए भावुक

इस दिल जीत लेने वाले वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर हालहि में अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 1 लाख 47 हजार से ज्यादा लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, ‘जिस इंसान के अंदर दूसरों की मदद करने का सेवा भाव होता है भगवान सिर्फ उसी की मदद करते हैं। ‘दूसरा लिखता है, ‘सैल्यूट है’। वहीं, एक यूजर युवक को सलाह दे रहा है कि, ‘अगर बंदर ने काट लिया है तो रेबीज के इंजेक्शन लगवाएं। ‘

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 21, 2026

Liver Cancer

अप्रैल 21, 2026

Viral Video

अप्रैल 21, 2026

Viral Video

अप्रैल 21, 2026

Karnataka Viral Video

अप्रैल 21, 2026

Viral News

अप्रैल 21, 2026