---Advertisement---

Viral Video: बिना हेलमेट घूम रही पुलिसवालियों से लड़के ने लिया पंगा, देखें कैसे सरेआम किया बेइज्जत?

Viral Video: सोशल मीडिया पर बिना हेलमेट स्कूटी पर बैठी महिला पुलिसकर्मी को एक युवक के द्वारा टोकते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वो उन्हें कानून और चालान की याद दिला रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 9, 2025 4:20 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हेलमेट को नागरिकों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है. यही वजह है कि, जो भी बिना हेलमेट सड़क पर निकलता है उनका ट्रैफिक पुलिस के द्वारा चालान काट दिया जाता है. लेकिन क्या हो जब कानून की रखवाली करने वाले ही इसे तोड़ने लगे? इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है. क्योंकि एक आम नागरिक के द्वारा महिला पुलिस कर्मियों को टोका जा रहा है. इसके साथ ही नियम और कानून की याद दिलाते हुए वो बेइज्जत भी कर रहा है. सोशल मीडिया पर अब ये वायरल वीडियो काफी चर्चा में है.

बिना हेलमेट स्कूटी पर घूम रही महिला पुलिसकर्मी को लड़के ने सिखाया कानून

ये Viral Video कब और कहां का है? इसकी कोई भी जानकारी तो मौजूद नहीं है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, ट्रैफिक में एक बाइक सवार स्कूटी पर पीछे बैठी महिला पुलिसकर्मी को टोकता है और बोलता है कि, आप नियम को तोड़ रही हैं.

Watch Video

अगर हम ऐसा कुछ करते तो तुरंत ही चालान काट दिया जाता. महिला पुलिसकर्मी ये सुनती है और तो क्या हुआ कहकर इग्नोर कर देती है. इस दौरान लड़का लगातार बोलता रहता है और वीडियो रिकॉर्ड करता रहता है.

Viral Video देख यूजर्स बोले डर नहीं लगता

इस वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से 9 अगस्त को अपलोड किया गया है. इस वीडियो पर 1 लाख 35 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर लिखता है, ‘डर नहीं लगता भाई तेरे को’. दूसरा लिखता है, ‘ये तो रानी हैं’. तीसरा लिखता है, ‘कुछ नहीं होगा पूरा सिस्टम ही भष्ट है’. इस तरह वीडियो पर यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026