---Advertisement---

Viral Video: विशालकाय किंग कोबरा को लड़के ने अंधा होने से बचाया? देखें कैसे जान पर खेल आंखों का किया इलाज?

Viral Video: सोशल मीडिया पर किंग कोबरा सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। एक युवक उसकी आंखों से झिल्ली निकालता हुआ दिख रहा है। लड़के ने अपनी जान की परवाह किए बिना सांप को अंधे होने से बचाया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 2, 2025 4:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दुनिया के सबसे जहरीले सांपो में कोबरा की गिनती होती है। इसका एक डंक इंसान हो या फिर कोई अन्य जीव हो सभी की जान ले सकता है। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि, अपनी जान की परवाह किए बिना खतरों से खेलते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वो सांप की आंखों पर चिपकी झिल्ली निकाल रहा है। कोबरा का साइज बहुत बड़ा है। लड़का अपनी जान की बाजी लगाते हुए बेजुबान की आंखों में रोशनी दे रहा है। सोशल मीडिया पर युवक के इस काम की काफी चर्चा हो रही है।

युवक ने किंग कोबरा की आंखों से निकाली झिल्ली

इस Viral Video को Social Media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो लोगों ने किंग कोबरा को पकड़ा हुआ है।

Watch Video

एक लड़का अपने हाथ से कोबरा की आंख पर चिपकी छिल्ली को नुकीली चीज से निकाल रहा है। दरअसल, सांप जब केंचुली निकालता है तो पूरे शरीर की केंचुली निकल जाती है। ऐसे में कई बार आंखों से ये केंचुली नहीं निकल पाती है। जिसकी वजह से सांप को कम दिखता है या फिर दिखना ही बंद हो जाता है। इसी लिए इसे हटाना बेहद जरुरी होता है। इस लड़के ने भी कुछ ऐसा ही किया है।

Viral Video देख यूजर्स हुए हैरान

कोबरा सांप की आंखों से केंचुली निकालते इस लड़के के वायरल वीडियो को bill_collett_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। ये वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। इस वीडियो पर 27000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, इसने सबकुछ बहुत ही अच्छे से किया है।ट दूसरा लिकता है, टइसे देखकर मन को बहुत सुकून मिला है।’ तीसरा लिखता है, ‘आज तो कुछ अलग ही देखने और सीखने को मिला है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

जून 20, 2026

Viral Video

जून 19, 2026

Sunil Grover

जून 19, 2026

Viral Video

जून 19, 2026

Delhi Viral Video

जून 19, 2026

Viral Video

जून 19, 2026