---Advertisement---

Viral Video: दिलेर औरत! 3 गुंडों पर अकेले ही भारी पड़ी महिला, वीडियो देख मर्द भी हुए नतमस्तक

Viral Video: महिला ने गुंडों को चखाया मजा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 2, 2024 1:23 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पंजाब के अमृतसर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला 3 गुंडों पर अकेले ही भारी पड़ रही है। खबरों की मानें तो ये तीनों चोर घर में डकैती के उद्देश्य से आए थे लेकिन, महिला की बहादुरी और हिम्मत ने इन चोरों और उनके सारे हौसलों को तोड़ दिया और भागने पर मजबूर कर दिया।

लुटेरों को महिला ने चखाया मजा

इस घटना के वीडियो को Gurpreet Garry Walia नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में दो CCTV फुटेज को दिखाया गया है। ऊपर के वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से तीन चोर अपने चेहरे को छिपाए बारी-बारी से घर में आते हैं और अंदर आने की कोशिश करते हैं। लेकिन तभी वहां पर महिला आ जाती है और दरवाजे को पकड़कर इन तीनों को अंदर आने से रोक देती है। इस दौरान ये महिला काफी चिल्ला भी रही है और इन तीनों को अंदर आने से रोक रही है। वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि, महिला दरवाजे को अंदर से लॉक कर देती है और सोफा लगा देती है। इस दौरान महिला काफी जोर-जोर से चीख रही है। इसके बाद वह फोन करती है।

Viral Video देख लोग कर रहे महिला की तारीफ

इस घटना का Viral Video काफी तेजी से फैल रही है। ये घटना अमृतसर के वेरका इलाके की है। इस हिम्मती महिला का नाम मंदौप कौर है। महिला का पति जगजीत सिंह सोने का कारोबार करता है। जब ये घटना घटि वह घर पर बच्चों के साथ अकेली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस Viral Video को जो भी देख रहा है महिला को सलाम कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026