---Advertisement---

Viral Video: बहन को बचाने आए भाई की मां के सामने हुई घनघोर बेइज्जती, देखें ‘पापा की परी’ का अद्भुत कारनामा

Viral Video: सोशल मीडिया पर भाई और बहन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बहन खाना बनाते हुए भूल जाती है। जिसके बाद उसकी मां डांटती है। लेकिन तभी बीच में भाई आ जाता है। इसके बाद कुछ ऐसा होता है कि, लड़के की खुद ही बेइज्जती हो जाती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 13, 2025 6:48 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 13, 2025 10:41 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भाई और बहन की जोड़ी रील और रियल दोनों में ही पसंद की जाती है। यही वजह है, कंटेन्ट क्रिएटर इस पर जमकर Funny Video बनाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। इसमें एक मां अपनी बेटी को बहुत बुरी तरह से डांट रही होती है। तभी वहां पर उसका छोटा भाई आ जाता है। वो अपनी बहन का बचाव करते हुए उल्टा अपनी मां पर ही चिल्लाना शुरु कर देता है। भाई के सपोर्ट से बहन काफी खुश होती है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है लड़की की घनघोर बेइज्जती हो जाती है। Social Media पर इस वायरल वीडियो को काफी देखा जा रहा है।

बहन का सपोर्ट करके बुरा फंसा भाई

इस Viral Video को sonika_officialy04 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला अपनी बेटी को डांट रही है।

Watch Video

जिसकी वजह से बेटी रो रही है। लेकिन तभी वहां पर उसका छोटा भाई आता है और अपनी बहन के सपोर्ट में उतर आता है। वो अपनी मां पर ही गुस्सा करने लग जाता है। इसके बाद वो देखने जाता है कि, बहन ने ऐसा क्या बना लिया जिसकी वजह से उसकी मां डांट रही है? खाना देखने के बाद लड़के को पता चलता है कि, उसकी बहन ने राजमा बनाई थी और इसमें रजामा ही डालना भूल गई। ये सुनते ही लड़के के होश उड़ जाते हैं। जो अभी तक शेर बनकर चिल्ला रहा था वो भिगी बिल्ली बन जाता है।

Viral Video देख यूजर्स हुए फैंन

इस फनी वायरल वीडियो पर 29000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘बहन के चक्कर में पीट गया।’ दूसरा लिखता है, ‘अब ये किचन के मामले में बहन की कभी साइड नहीं लेगा।’ तीसरा लिखता है, ‘और मम्मी के सामने होशियारी कर।’ इस वीडियो को देख यूजर्स काफी हंस रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026