---Advertisement---

Viral Video: गजब दाल की कढ़ाई में चला दिया बुलडोजर, आइडिया देख यूजर बोला ‘नए जमाने की करछी’

Viral Video: सोशल मीडिया पर दाल में बुलडोजर चलाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स चकित हैं। इसके साथ ही कुछ लोग इसे नए जमाने की करछी भी बता रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 19, 2025 12:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंटरनेट पर कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता है? यहां पर आए दिन कुछ ना कुछ हैरतअंगेज चीजें सामने आती रहती हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक बड़ी सी कढ़ाई में दाल पक रही है और इसे चलाने में बुलडोजर को लगाया गया है। इस नजारे और आइडिया को देख यूजर्स हैरान हैं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि, जिस बुलडोजर का इस्तेमाल तोड़फोड़ के लिए किया जाता है वो वक्त आने पर करछी बनकर दाल भी चला सकता है।

दाल पर चला बुलडोजर

इस वायरल वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया है। इस वीडियो को Anuradha Tiwari नाम के यूजर ने एक्स हैंडल पर अपलोड किया है।

वीडियो देखें

वीडियो के ऊपर आ रहे कैप्शन से पता चलता है कि, ये दंदरौआ धाम सरकार का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पकी हुई दाल से भरे कढ़ाई में बुलडोजर चल रहा है। वो ना सिर्फ दाल चला रहा है बल्कि उसे निकाल भी रहा है। आस-पास काफी सारे लोग खड़े हैं।

Viral Video यूजर्स को कर रहा हैरान

इस हैरतअंगेज वीडियो को एक्स पर 18 सितबंर को अपलोड किया गया है। वीडियो पर 15 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘नए जमाने की करछी’। दूसरा लिखता है, ‘ये सच में काफी चौंकाने वाला है।’ तीसरा लिखता है, ‘FSSAI को इस पर कोई कदम उठाना चाहिए।’ वहीं, तमाम सारे लोगों को लग रहा है कि, इस तरह किसी मशीन का खाने में इस्तेमाल हेल्थ पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। फिलहाल ये वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026