---Advertisement---

Viral Video: ‘धर्म के नाम पर धंधा!’ भगवान श्री कृष्ण के महाभक्त Abhinav Arora लाइव टेस्ट में फेल, यूजर बोला “पोपट कर दिया..”

Viral Video: बाल संत Abhinav Arora का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे भगवान कृष्ण से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं, लेकिन वह जवाब नहीं दे पा रहे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 30, 2024 2:54 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: खुद को भगवान श्री कृष्ण का बड़ा भाई कहने वाले अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) खबरों में हैं। 10 साल के अभिनव अरोड़ा को कुछ दिन पहले जगदगुरु रामभद्राचार्य ने मंच पर डांटा था और मूर्ख कहा था। खबरों की मानें को जगदगुरु रामभद्राचार्य के सामने ये कृष्ण भक्त बालक रील बनाने की कोशिश कर रहा था। इस विवाद के बाद अभिनव अरोड़ा को लेकर चर्चाएं बढ़ने लगीं। इस बीच अभिनव को गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) की तरफ से मारने की धमकी दी गई। इन तमाम विवादों के बीच कुछ यूट्यूबर्स ने अभिनव को ट्रोल किया ,जिसके बाद कुछ यूट्यूबर्स पर बाल संत की तरफ से केस भी दर्ज कराया गया है। अभिनव अरोड़ा इस दौरान कई मीडिया चैनल्स को इंटरव्यूह भी दे रहे हैं। हालहि में उन्होंने ABP न्यूज को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनकी कृष्ण भक्ति को चेक करने के लिए एंकर ने भगवान कृष्ण से जुड़े कुछ सवाल पूछे , जिसमें अभिनव अरोड़ा फेल हो गए। अब इसका Viral Video काफी चर्चा में है।

Abhinav Arora से एंकर ने पूछे भगवान श्री कृष्ण से जुड़े सवाल

एंकर – भगवान कृष्ण को सुदर्शन चक्र किसने दिया था?

अभिनव अरोड़ा- “शिवजी ने” सही जवाब परशुराम

एंकर-कृष्ण का मतलब क्या होता है?

अभिनव अरोड़ा- “कष्ट हरने वाला” सही जवाब काला, श्याम

एंकर –भगवान कृष्ण का पूरा नाम क्या है?

अभिनव अरोड़ा- “भगवान कृष्ण का नाम कृष्ण है” सही जवाब श्रीकृष्ण वासुदेव है।

इस तरह अभिनव इस लाइव टेस्ट में फेल हो गया. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ABP न्यूज़ ने डाला है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, अभिनव अरोड़ा की कृष्ण भक्ति का लाइव टेस्ट।

Viral Video देख यूजर्स बाल संत अभिनव अरोड़ा को कर रहे ट्रोल

इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है वहीं, 25000 से ज्यादा लोगों के कमेंट भी आ चुके है। वीडियो देख यूजर अभिनव अरोड़ा को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “इसका धंधा चालू होने से पहले तुमने इसकी दुकान बंद कर दी”। वहीं, दूसरा यूजर ट्रोल करते हुए लिखता है कि, “पोपट कर दिया धर्म के नाम पर धंधा चलाने वाले लोग।” इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, “गई भैंस पानी में”। इतना ही नहीं एक यूजर तो कमेंट करते हुए लिखता है कि, “भाई इसे कोई स्कूल भेजो”

अभिनव अरोड़ा के लाइव टेस्ट में फेल हो जाने के बाद यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यही वजह है कि, ये वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026