---Advertisement---

Viral Video: विशाल अजगर सांप से पंगा लेती बिल्ली कैमरे में कैद, हिम्मत देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बिल्ली और अजगर सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। ये वीडियो सोच में डाल देने वाला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 22, 2025 3:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए हमारा आप से सवाल है कि, क्या कभी आपने बिल्ली को विशालकाय अजगर सांप से पंगा लेते हुए देखा? अगर नहीं तो इस वीडियो में देख लीजिए क्योंकि इसमें छोटी सी बिल्ली सांप को अपनी मौत की दावत दे रही है। इतना ही नहीं वो सीधे उसे टक्कर भी दे रही है। ये वीडियो यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहा है।

बिल्ली और सांप की हैरतअंगेज लड़ाई कैमरे में कैद

Snake and Cat Fight Viral Video को Animal Hall Of Fame नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक बिल्ली जबरदस्त सांप से पंगा ले रही है। वो बार-बार उसे थप्पड़ मारने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं वो उसे डरा भी रही है। इस दौरान सांप अपना बचाव करने के लिए हमला करता हुआ दिख रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, जब-जब सांप उस पर हमला कर रहा है तब-तब वो बचने की कोशिश कर रही है। इस चंद सेकंड के वीडियो का अंत नहीं है। इसलिए कुछ भी कहना मुश्किल है। लेकिन बिल्ली की हिम्मत यूजर्स को चौंका रही है।

Viral Video सोच में डाल देगा

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 21 मई को अपलोड किया गया था। इस पर 51000 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये वी़डियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। एक यूजर लिखता है, ‘प्रकृति वास्तव में कोई खेल नहीं खेलती, बिल्ली की सजगता vs अजगर की शक्ति देखना अद्भुत है’। दूसरा लिखता है, ‘सर्वाइवल मोड वीडियो में साफ दिख रहा है’। तीसरा लिखता है, ‘अगर ये बिल्ली बड़ी होती तो’। इस वीडियो ने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Viral Video

जून 21, 2026

Nishant Kumar

जून 21, 2026

Father's Day 2026

जून 21, 2026

Rakul Preet Singh

जून 21, 2026

International Yoga Day

जून 21, 2026

Viral Video

जून 20, 2026