---Advertisement---

Viral Video: घर में घुसे सांप को देख खौफ से बिलखने लगीं बिल्लियां, देखें फिर कैसे राक्षसी Snake पर मालिक ने पाया काबू ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजगर सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। वह बिल्लियों के घर में घुस जाता है। इसके बाद हैरतअंगेज तरीके से मालिक उन्हें बचाता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 23, 2024 12:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: घर में घुसकर अकसर पालतू जानवरों को निवाला बनाने वाले अजगर सांप (Python Snake) के वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया प्लटफॉर्म एक्स (X) पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक बड़ा सा अजगर सांप बिल्लियों के घर में घुस जाता है। ये सांप इन बिल्लियों को निवाला बनाने आया रहता है। लेकिन तभी वहां पर घर का मालिक आ जाता है और समय पर समझदारी दिखाते हुए अपनी मासूम बिल्लियों को बचा लते है।

क्या हुआ जब बिल्लियों के पिंजरे में घुस गया बड़ा सांप?

सांप के हमले के वीडियो (Snake Attack Video) को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, बिल्लियों को छोटे से पिंजरे में एक बड़ा सा सांप घुसने की कोशिश कर रहा है। सांप को अपनी तरफ आता हुआ देख बिल्लियां बच्चों की तरह रोने लगती हैं । बिल्लियों को इतनी बुरी तरह से चिल्लाता हुआ देख घर का मालिक वहां आ जाता है और बेखौफ होकर इस बड़े से अजगर को हाथ से पकड़ते हुए उसके मुंह को दबा लेता है और उस पर काबू पा लेता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, बिल्लियां घटना के बाद काफी सहम गई हैं और पिंजरे पर लटक गई हैं। घर के मालिक ने समय पर तेजी दिखाते हुए बिल्लियों की जान बचा ली है।

Viral Video पर यूजर्स के रिएक्शन

बिल्लियों और सांप का ये वीडियो कब और कहां का है, फिलहाल इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ये वीडियो लोगों को काफी चौंका रहा है। एक्स पर इस वीडियो को 23 दिसंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। कुछ ही समय में ये काफी वायरल हो गया है और लोग इस पर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “भगवान का शुक्र है कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “भाई ने घर को ही चिड़िया घर बनाया हुआ है”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026