---Advertisement---

Viral Video: जहरीले सांप के जानलेवा वारों पर भारी पड़ी गिरगिट की हिम्मत, देखें मौत से टक्कर का खौफनाक वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर गिरगिट और सांप का एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसमें जहरीला सांप शिकार करने की तमाम कोशिश करता है लेकिन वो गिरगिट की हिम्मत के आगे पस्त पड़ जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 30, 2025 2:02 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जीने के लिए जितना संघर्ष इंसानों को करना पड़ता है, ठीक उतना ही जानवरों को भी करना पड़ता है। वजूद और जिंदगी की लड़ाई लड़ते एक ऐसे ही गिरगिट का वीडियो आग की तरह Social Media पर फैल रहा है। इसमें एक गिरगिट खुद को जहरीले सांप से बचाने के लिए हिम्मत से लड़ रहा है और खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। सांप और गिरगिट एक ही डाल पर बैठे हुए हैं और सांप अपनी पेट की आग बुझाने के लिए कुछ भी करके इस छोटे से शिकार को खाना चाहता है। वीडियो में गिरगिट काफी संघर्ष करता हुआ दिख रहा है।

सांप और गिरगिट की खौफनाक लड़ाई वायरल

गिरगिट और सांप की लड़ाई का ये वायरल वीडियो Latest Sightings नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

Video Credit: Latest Sightings

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक सांप और गिरगिट कटीले पेड़ पर लटके हुए हैं। इस दौरान सांप इस गिरगिट को खाने के लिए एक साथ कई जहरीले वार करता है। वो कुछ भी करके उसे खाना चाहता है। पेड़ पर लटके पीले रंग के इस गिरगिट को अपनी कमजोरी बहुत ही अच्छी तरह से पता लेकिन वो फिर भी खुद को बचाने के लिए पूरा संघर्ष कर रहा है और अपनी हिम्मत दिखा रहा है। वीडियो के अंत में गिरगिट सांप के वारों से बेबस होकर चुपचाप पेड़ की टहनी पर ही लटक जाता है। वहीं, सांप उसे खा नहीं पता है। क्योंकि वीडियो का अंत पूरा नहीं है, इसलिए ये कहना मुश्किल है कि, जिंदगी और मौत की इस जंग में कौन जीता?

Viral Video देख यूजर्स क्यों कर रहे गिरगिट की तारीफ?

ये Snake Fight Viral Video यूट्यूब पर एक साल पहले अपलोड किया गया था। इस पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 7 हजार से ज्यादा लोगों ने उसे लाइक किया है। इस जिंदगी और मौत की जंग के वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स गिरगिट की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘गिरगिट ने एक योद्धा की तरह लड़ाई की है’। दूसरा लिखता है, ‘बेचारा बूढ़ा गिरगिट ने बहुत ही हिम्मत से लड़ा है।’ तीसरा लिखता है, ‘इस गिरगिट ने अंत तक बहुत ही हिम्मत से लड़ाई की है’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026