---Advertisement---

Viral Video: चोरी ऊपर से सीनाजोरी! बीवी के अफेयर की बात सुलझाने पहुंचा पति तो हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, साली ने बरसाई चप्पलें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बीच सड़क महाभारत देखने को मिला वह भी पति-पत्नी के बीच। बचाव में साली ने जीजा का जो अंजाम किया उसे देख आप रह जाएंगे हैरान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 11, 2024 12:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर पति और पत्नी के बीच की लड़ाई का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें न सिर्फ पति और पत्नी के बीच जमकर हाथापाई हुई बल्कि पत्नी की बहनों ने भी मिलकर जीजा की जमकर कुटाई की। इसका वीडियो देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। वहीं इस घटना को लेकर संभल पुलिस ने सोशल मीडिया पर लोगों को खास जानकारी दी है। Viral Video को जिसने भी देखा वह देखते रह गया क्योंकि बीच सड़क यह हाई वोल्टेज ड्रामा आपको भी हैरान कर देने के लिए काफी है। आइए देखते हैं।

Viral Video में हाथापाई पर आए पति-पत्नी

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर कर लिखा गया, “संभल में कलेक्ट्रेट में पति-पत्नी के बीच मारपीट, पुलिस का बीच बचाव का प्रयास विफल, सालियों ने भी जीजा पर चप्पल बसाई।” वहीं इस वीडियो पर संभल पुलिस ने कमेंट में कहा, “प्रकरण में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पति पत्नी के विरुद्ध थाना स्थानीय पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह पत्नी और उसकी बहनें मिलकर उस शख्स की धुलाई कर रहे हैं। इस दौरान बीच बचाव करता पति भी पत्नी पर हाथ उठाता है। वहीं बीच सड़क इस तरह की लड़ाई का वीडियो लोग बना रहे हैं।

Viral Video में जानिए लड़ाई की वजह

हिंदुस्तान की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि गुन्नौर की रहने वाली एक महिला की शादी 8 साल पहले खजरा के एक युवक के साथ हुई थी। वहीं युवक ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह कई सालों से उसके साथ न रहकर किसी और के साथ रह रही है। कई दफा वह मामला सुलझाने की कोशिश करता रहा लेकिन पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी। ऐसे में जब दोनों इससे निपटने के लिए कलेक्टरेट पहुंचे तो आपस में तनातनी हो गई और बात हाथापाई पर उतर गई।

Viral Video पर लोग ले रहे खूब मजे

पुलिस के मुताबिक मामले की जांच फिलहाल जारी है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कोई बीच में ना आना वरना उसको भी पड़ेगी तो दूसरे ने कहा यह तो दंगल हो गया। एक ने कहा कलेशी हस्बैंड और कलेशी वाइफ तो दूसरे ने कहा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026