---Advertisement---

Viral Video: हाथी से बच्चे को बचाने के लिए टकराना गैंडे की बना सबसे बड़ी भूल, देखें बच्चे सहित रेनो को गुस्सैल शिकारी ने कैसे रगड़ा?

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथी और गैंडे की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने बच्चे को बचाने के लिए सीधे इस शिकारी से टकरा तो जाता है लेकिन, उसे लेने के देने पड़ जाते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 15, 2025 6:34 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जंगल में जब भी दो ताकतवर जानवर हाथी और गैंडा टकराते हैं तो भूचाल आ जाता है। दोनों ही विशालकाय जानवर हैं। बहुत ही कम ऐसा होता है जब ये दोनों एक-दूसरे से पंगा लें। लेकिन कभी-कभी परिस्थिति ऐसी बन जाती है कि, एक्शन लेना पड़ जाता है। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही है। इसमें एक गैंडा अपने बच्चे को बचाने के लिए हाथी से टकरा तो जाता है। लेकिन इसके बाद जो उसका अंजाम होता है उसे देखने वाले दंग रह जाते हैं। क्योंकि हाथी से पंगा लेना उसकी सबसे बड़ी भूल बन जाता है।

हाथी से पंगा लेकर गैंडे की हालत हुई पस्त

हाथी और गैंडे की लड़ाई का ये वायरल वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।

Watch Video

लेकिन इसे Wildlife Uncensored एक्स हैंडल से 15 जुलाई यानी की आज ही अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, गैंडा अपने बच्चे के साथ जा रहा होता है। लेकिन तभी सामने से हाथी आ जाता है। गैंडे को लगता है कि, वो उसके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए वो गुस्सैल हाथी से भीड़ जाता है। गैंडे की यही गलती उसे भारी पड़ जाती है। हाथी गैंडे और उसके बच्चे को रगड़ देता है। वो गैंडे को इतनी जोर का मारता है कि, वो बच्चे सहित बहुत ही मुश्किल से अपनी जान को बचाकर भागता है।

Viral Video में दिखी हाथी की पावर

आपको बता दें, हाथी वैसे तो काफी शांत जानवर माना जाता है। लेकिन अगर कोई उसके इलाके में घुसने की कोशिश करता है तो वो जान लेने में जरा भी देर नहीं लगता है। गैंडे और हाथी की लड़ाई का कोई स्पष्ट कारण तो नही है। लेकिन ये अंदाजा लगाया जा सकता है।इस वीडियो पर कुछ ही देर में 23 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “गैंडे को हाथी को छोड़कर कोई भी नहीं मार सकता है, इसीलिए इन्हें सम्मान देना चाहिए।” ये वीडियो यूजर्स को काफी चकित कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 22, 2026

Kangana Ranaut

जुलाई 21, 2026

Toxic Song

जुलाई 21, 2026

Viral Video

जुलाई 21, 2026

Viral News

जुलाई 21, 2026

Viral Video

जुलाई 21, 2026