---Advertisement---

Viral Video: रोटी का कर्ज उतारने बूढ़ी अम्मा की अंतिम यात्रा में पहुंची गाय, वफादारी देख भर आएगा मन, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक गाय का वीडियो बार-बार देखा जा रहा है। इस वायरल वीडियो में गाय बूढ़ी अम्मी की अंतिम यात्रा में चलती हुई दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि, बूढ़ी अम्मा इस गाय को रोजाना रोटी दिया करती थीं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 4, 2025 5:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: किसी भी इंसान की मौत के बाद उसकी अंतिम यात्रा काफी भावुक कर देने वाली होती है। इस समय ही पता चलता है कि, मरने वाले व्यक्ति ने कितना समाज में मान और सम्मान कमाया है। इस तरह का एक funeral Video लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वायरल वीडियो में एक गाय बूढ़ी महिला की मौत के बाद उसकी अंतिम यात्रा में रिश्तेदारों और परिजनों के साथ चलते हुए दिख रही है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि, मृतक महिला इस गाय को रोजाना रोटी दिया करती थी। यही वजह है कि, वह बूढ़ी अम्मा के अंतिम दर्शन करने पहुंची।

बूढ़ी अम्मा की अंतिम यात्रा में पहुंचीं गौ माता

इस भावुक कर देने वाले Gaaye Viral Video को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर Woke Eminent अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “गौ माता उस महिला के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं जो उन्हें हर दिन रोटी देती थीं।” Viral Video में देखा जा सकता है कि, एक गाय बूढ़ी अम्मा के अंतिम संस्कार की यात्रा में साथ-साथ चल रही है। वहीं, दूसरी क्लिप में गाय को दिखाया गया है जो गेट के अंदर आकर किसी महिला के द्वारा दी जा रही रोटी को खा रही है। ये गाय का वीडियो कब और कहां का है , इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन अगर वास्तव में ऐसा हुआ है तो ये वाकई में गौ माता की असली वफादारी को दिखाता है।

Viral Video देख भावुक हुए लोग

इस वायरल वीडियो को Woke Eminent नाम के एक्स हैंडल पर 3 जनवरी को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 2 लाख 23 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “जानवर में भी प्रेम होता है”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “भावुक कर दिया”। तीसरा यूजर लिखता है कि, “मेरी आंखें नम हो गई हैं”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026