---Advertisement---

Viral Video: हदें पार! ट्रैफिक पुलिस को बोनट पर लटकाकर कार ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा, देख यूजर्स का पारा हुआ गर्म

Viral Video: दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस के साथ कार ड्राइवर ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर आपका भी दिमाग ठनक जाएगा, आइए देखते हैं क्यों है यह वीडियो चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 3, 2024 4:08 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सड़क पर हमारी सेफ्टी का खास ख्याल रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस अपना योगदान देने में आगे होते हैं। ऐसे में अगर सरेआम एक ऐसा वीडियो वायरल हो जिसमें उन पुलिस वालों के साथ बदसलूकी की जा रही हो तो यह देखने के बाद निश्चित तौर पर पारा गर्म होना लाजमी है। कुछ ऐसा ही हुआ इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स का हाल जिसमें एक कार सवार ने सरासर दरिंदगी दिखाई है और उसने जिस तरह की बदसलूकी की है वह देखने के बाद शायद आप भी हैरान रह जाए। आइए देखते हैं Viral Video

Viral Video के साथ दी गई ये जानकारी

इस वीडियो को @SachinGuptaUP एक्स चैनल से शेयर किया गया है जिस पर 12000 व्यूज मिले हैं। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “दिल्ली की कानून व्यवस्था का यह वीडियो देखिए कार ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों को बोनट पर लटका दिया और कार दौड़ा दी। एक जवान सड़क पर गिर गया फिर दूसरे को धक्का मार कर आरोपी भाग निकला। वीडियो वसंत कुंज इलाके में रेड लाइट की है।

Viral Video में कार ड्राइवर ने दिखाई दरिंदगी

वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे कार ड्राइवर दो ट्रैफिक पुलिस को बोनट पर लटकाते हुए नजर आ रहा है। जब वह अपनी गाड़ी को स्टार्ट करता है तो एक पुलिस वाला नीचे गिर जाता है लेकिन कार ड्राइवर अपनी हदे पार करते हुए गाड़ी को रोकने की बजाय भाग निकला।

Viral Video पर लोगों की प्रतिक्रिया

https://twitter.com/viratkofans18/status/1852987306375836016

यही वजह है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का खून खौल उठा है। एक यूजर ने लिखा क्या सब हो गया है इन लोगों को। एक में कहा कितने निर्दयी हैं ये। एक ने लिखा, “वीडियो बड़ा भयावह है। ट्रैफिक पुलिस चालान काटने के लिए अपनी जान को जो कि मैं ना डालें खुद को महफूज रखें जब बगैर बताए लोगों के घर चालान घर आता है तो बोनट पर चढ़ने और इतना बड़ा रिस्क लेने की क्या जरूरत है।” एक ने लिखा, “यह चल क्या रहा है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026