---Advertisement---

Viral Video: दबंग! लड़के की सिंघम स्टाइल में पिटाई करते पुलिसवाले को देख बोला यूजर ‘क्या गुंडा बनेगा रे तू’

Viral Video: पुलिसवाले का सिंघम रुप देख तारीफ करने पर मजबूर हुए यूजर्स।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 17, 2024 3:11 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड की दबंग और सिंघम जैसी फिल्मों में दिखे पुलिसवालों के निडर अवतार अभी भी खूब पसंद किया जाता है। लोग इन किरदारों को रियल लाइफ में ढूंढने की कोशिश करते हैं लेकिन, ऐसा बहुत ही कम होता है जब दबंग स्टाइल में गुंडों की कोई असली पुलिसवाला पिटाई कर दे। अगर आप भी इस तरह के पुलिसवाले को हकीकत में तलाशते हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए ही है क्योंकि, इंटरनेट पर एक Viral Video काफी चर्चा में है। इस वीडियो में एक पुलिसवाले ने लड़के की सिंघम स्टाइल में पिटाई कर दी है।

पुलिसवाले के सिंघम अवतार का Viral Video

इस घटना के Viral Video को एक्स पर शेयर किया गया है। ये घटना जमीनी विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक पुलिसवाला हाथ में डंडा लिए कुछ लोगों की तरफ दौड़ा चला आ रहा है। आते ही वो विवाद कर रहे एक लड़के पर थप्पड़ों की बारिश करना शुरु कर देता है। पुलिसवाले के इस रुप को देख वहां पर मौजूद लोग पीछे हटने लग जाते हैं। इस दौरान पुलिस वाला बिना डरे किसी हीरो की तरह एंट्री लेकर पूरा माहौल बदल देता है। पुलिसवाले का अब ये ही स्टाइस वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद इसे कोई दबंग का सलमान खान बता रहा है तो कोई सिंघम फिल्म का अजय देवगन बता रहा है।

Viral Video देख यूजर्स पुलिसवाले को बता रहे सिंघम

इस घटना के वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर 17 सितंबर यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 49 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो पर कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं, जिनमें यूजर्स इसे सिंघम बता रहे हैं। इस तरह ये वीडियो वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026