---Advertisement---

Viral Video: हाथ-पैर मारने के बाद भी 75 साल की बेबस महिला के साथ ट्रेन में कर्मचारी ने की ओछी हरकत, दुर्दशा देख रेलवे ने दी ये प्रतिक्रिया

Viral Video: एक बुजुर्ग महिला जो समान बेचकर अपने परिवार का पेट भरती है उसके साथ जिस तरह का दुर्दशा लोगों की मौजूदगी में हुआ वह देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 13, 2026 2:05 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बेबसी और मजबूरी में लोग ट्रेन में मेहनत मजदूरी करते हैं ताकि अपने घर और परिवार का पेट भर सके लेकिन जब उनके साथ ही नाइंसाफी हो तो देख कर निश्चित तौर पर आत्मा कांप उठता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो निश्चित तौर पर आपके रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। कथित तौर पर 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ कुछ ऐसा होता है जो देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वहीं वायरल वीडियो में महिला के साथ हुई दुर्दशा ने हर किसी को नि:शब्द कर दिया है। आइए जानते हैं।

बुजुर्ग महिला के साथ जो हुआ उससे इंसानियत शर्मसार

वायरल वीडियो को लेकर इस बात की जानकारी दी गई कि बुजुर्ग महिला 75 साल की है और इसके साथ जिस तरह का रेलवे कर्मचारी दुर्व्यवहार कर रहे हैं वह देखकर शायद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाए। लोगों का कहना है कि गलती चाहे कुछ भी हो लेकिन इस तरह का व्यवहार निश्चित तौर पर दंडनीय है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रेलवे कर्मचारी बुजुर्ग महिला के साथ बुरा करते हुए दिख रहे हैं और वहां मौजूद सभी लोग चुप हैं। बेचारी हाथ जोड़ती दिखती है।

Viral Video को लेकर इस तरह लोगों ने निकाला गुस्सा

वहीं इस वायरल वीडियो को देखकर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा विश्वास नहीं हो रहा है कि कोई भी उठकर मदद के लिए नहीं आया तो एक ने लिखा वजह चाहे जो भी हो लेकिन यह बहुत दर्दनाक है। वहीं एक यूजर ने इसे लेकर रेलवे में शिकायत की तब रेलवे ने पीएनआर और सीट नंबर की मांग की है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस तरह की हरकत पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोग इसे मानवता की मौत बता रहे हैं।

X चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 98 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026