---Advertisement---

Viral Video: धाकड़ ! कैट के गुर्राते ही भीगी बिल्ली बना खूंखार जगुआर, देखें कैसे खौफ में कराई फिर कमर की सवारी?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक जगुआर और बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो बिल्ली को कमर पर बैठाकर सवारी करा रहा है। वीडियो में बिल्ली इस खूंखार शिकारी को गुर्रा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 26, 2025 2:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बिल्ली खूंखार शिकारी जगुआर पर गुर्रा रही है। बिल्ली के इस अवतार को देखकर जगुआर डर भी जाता है और अपनी पीठ पर बैठा लेता है । बिल्ली और जगुआर का ये एक अद्भुत वीडियो है। जिस पर यकीन करना मुश्किल है। आपको बता दें, जगुआर अपनी स्पीड और ताकत के लिए जाना जाता है। ये बिल्ली परिवार की सबसे खूंखार प्रजाति मानी जाती है। यही वजह है कि, ये जंगलों में और बिल्ली घरों में पालतू जानवरों की तरह पाली जाती है। इन दोनों की ऐसी केमिस्ट्री के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है।

बिल्ली को देख खौफ में आया जगुआर

बिल्ली और जगुआर के इस अविश्वसनीय वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के riya pathak नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, जगुआर बिल्ली का शिकार करने के लिए जैसे ही उसके करीब पहुंचता है वो गुर्रना शुरु कर देती है। फिर अचानक से वो उसकी कमर पर बैठ जाती है। हैरानी की बात ये है कि, शिकारी इस बिल्ली को कुछ कहता भी नहीं है। वो आराम से अपनी पीठ पर बैठाकर उसे घुमाने लग जाता है। इसके साथ ही कमरे की तरफ देखता भी है।

Viral Video देख यूजर्स को नहीं हो रहा यकीन

जिस तरह से बिल्ली और जगुआर एक साथ दिख रहे हैं, उसे देखने के बाद यकीन करना मुश्किल हो गया है। ये घटना कब और कहां रिकॉर्ड की गई है। इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद तो नहीं है। लेकिन इसे इसे एक्स पर 25 जुलाई को अपलोड किया गया था। वीडियो पर 2000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, देखने वाले प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है , ‘बचपन में सुना था… बिल्ली शेर की मौसी है — सो आज देख भी लिया।’ दूसरा लिखता है, ‘ये तो गेम ही बदल गया।’ तीसरा लिखता है, ‘वाह, कमाल है… मिस्टर कैट नई जगुआर चला रहे हैं!!!’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026

जून 26, 2026