---Advertisement---

Viral Video: ‘दो लात लगाना था…!’ सीढ़ियों पर गिरती लड़की को बचाने के लिए चचा बने ‘हीरो,’ नौटंकी जानने के बाद यूजर्स का घूमा माथा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीढ़ियों पर स्टंट करती नजर आई एक लड़की लेकिन चचा ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद यूजर्स का फूटा लड़की पर गुस्सा। आइए देखते हैं यह वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 20, 2024 6:10 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: रील्स बनाने वाली लड़की सीढ़ी से गिरकर फिल्मी सीन शूट कर रही थी लेकिन यह नजारा देखने के बाद चाचा डर गए और उन्होंने लड़की को बचा लिया। लड़की के किए कराए पर पानी फिर गया क्योंकि बुजुर्ग चाचा ने आगे आकर उस लड़की की जान बचा लिए। हालांकि उन्हें इस बात की खबर नहीं थी कि वह सीडी से तो जानबूझकर गिर रही है। सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग इस पर जमकर कमेंट करने लगे और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस तरह की हरकत को लेकर लड़की को लताड़ लगा रहे हैं। आईए देखते हैं क्या है इस Viral Video में।

Viral Video में लड़की के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसे शेयर करते हुए इस बात की जानकारी @gharkekalesh चैनल से दी गई है कि यह लड़की रील बना रही थी लेकिन वह शख्स इससे अंजान यह समझा कि लड़की किसी मुसीबत में है और वह सीढ़ियों से गिर रही है। वीडियो में आप देखेंगे की जब लड़की की जान शख्स बचाता है तो वह बाद में नीचे आकर हंसने लगती है। खुलेआम हुई बेइज्जती को देख लड़की भी हैरान है। हालांकि इस वीडियो को देख कुछ लोगों की नाराजगी सामने आ रही है।

Viral Video को देखने के बाद यूजर्स लगा रहे लड़की को लताड़

https://twitter.com/Mrs_Thakurr/status/1859129844459860287
https://twitter.com/Arjun_7301/status/1859132560263311528

इस वायरल वीडियो को 100000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “2 लात लगाना था।” तो एक ने कहा अगर पहले पता होता तो लात मार के और जोर से गिरा देते। एक ने कहा मेरे साथ भी हो गया। एक यूजर ने लिखा, “दादू आपने प्रूफ किया कि इंसानियत अभी भी जिंदा है।” एक ने कहा यह रील के चक्कर एक दिन बर्बाद करके ही छोड़ेगा तो एक ने कहा नहीं बचाना था। एक यूजर ने कहा 1 लात मेरी तरफ से भी मारो। एक ने लिखा अजीब नमूने भरे पड़े हैं तो दूसरे ने कहा अरे यार बेचारी की रील खराब कर दी।

Viral Video के लिए जान की परवाह नहीं करते हैं लोग

वायरल वीडियो पर लोग भले ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हो लेकिन यह सच है कि रील्स का खुमार आजकल लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। इसकी वजह से लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। अजीबोगरीब स्टंट हो या फिर जान पर बाजी रख कर वीडियो बनाना कुछ भी करने में लोग पीछे नहीं हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026