---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन में डॉक्टर साहब ने नीचता की हदें की पार, हरकत देख लोगों के तन-बदन में लग रही आग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ट्रेन  में बैठे डॉक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो आम नागरिक के साथ बहुत ज्यादा बदतमीजी कर रहा है।  युवक की हरकत देख लोग काफी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वो डॉक्टर को बदतमीज बोल रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 25, 2026 5:54 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  ट्रेन में यात्रियों के द्वारा बदतमीजी और लड़ाई-झगड़े करने के मामले लगतार बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती है। जब यात्री कभी सीट के लिए लड़ते हैं तो कभी बिना टिकट बैठकर रौब झाड़ते हैं। इन तमाम घटनाओं पर रेलवे के द्वारा एक्शन भी लिया जाता है। लेकिन असभ्य लोगों को शायद इन कार्रवाई से कोई खास असर नहीं पड़ता है। सोशल मीडिया पर एक बेहद बदतमीज युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वो खुद को घमंडी लहजे में डॉक्टर बता रहा है। इसके साथ ही एक ऐसी गंदी हरकत कर रहा है, जिसे देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। किसी डॉक्टर से लोगों ने इस नीच हरकत की उम्मीद नहीं की थी।

ट्रेन में डॉक्टर ने की बदतमीजी

डॉक्टर के द्वारा ट्रेन के अंदर बदसलूकी करने का ये मामला कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Suraj Kumar Bauddh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में युवक के द्वारा की जा रही हरकत के बारे में लिखा है, ‘नागरिक बोध से रहित डॉक्टर।एक व्यक्ति ट्रेन में आगे की सीट पर पैर फैलाकर बैठा था। जब एक यात्री ने उसे ठीक से बैठने के लिए कहा, तो उसने आक्रामक ढंग से जवाब दिया;”तेरे खाने का ठिकाना नहीं है। मैं डॉक्टर हूँ।” सच में?’

देखें वीडियो

सार्वजनिक स्थान पर ऐसा व्यवहार क्यों करना?  युवक अपना नाम ऐसे बता रहा है जैस वो बहुत ही अच्छा काम कर रहा हो। वहीं, वीडियो बना रहा यात्री लगातार कह रहा है कि, वो डॉक्टर से  सीट के ऊपर से पैर हटाने को  बहुत ही प्यार से कह रहा था। लेकिन ये बदतमीजी पर उतर आया है।  युवक अगर स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराने की बात कह रहा है।

Viral Video देख लोगों को आ रहा  गुस्सा

डॉक्टर के द्वारा ट्रेन के अंदर की जा रही इस हरकत के वायरल वीडियो को एक्स पर 25 अप्रैल 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 14000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ इसे एक थप्पड़ मारना था डॉक्टर है इसका मतलब कुछ भी बोलेगा’। दूसरा लिखता है, ‘इसका बर्ताव जानवरों के डॉक्टर की तरह है’। तीसरा लिखता है, ‘ये बहुत सारी डोनेशन देकर डॉक्टर बना होगा , सारे लोग ऐसे नहीं होते हैं।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 10, 2026

Shehnaaz Gill

अगस्त 10, 2026

Viral Video

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026

Stress

अगस्त 10, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 9, 2026