---Advertisement---

Viral Video: गुफा से मिले 188 साल के बूढ़े आदमी का क्या सच में है सियाराम बाबा से कोई कनेक्शन? वीडियो से मची खलबली

Viral Video: 188 साल के बूढ़े आदमी के वीडियो ने लोगों में पैदा की जिज्ञासा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 4, 2024 11:43 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंटरनेट पर एक बूढ़े आदमी का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग को लोग ले जाते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो को शेयर करने वाले व्यक्ति ने बताया है कि, “यह भारतीय आदमी अभी एक गुफा में पाया गया है।ऐसा आरोप है कि वह 188 वर्ष का है।” जैसे ही लोगों ने वीडियो देखा उनके मन में इस व्यक्ति के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई। देखते ही देखते ये पोस्ट वायरल होने लगा।

गुफा से मिले 188 साल बूढ़े आदमी का Viral Video

इस Viral Video को Concerned Citizen नाम के एक्स एकाउंट से 3 अक्टूबर को शेयर किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 27 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

इस, खबर को प्रमुखता के साथ टाइम्स को इंडिया ने भी छापा है और इस वीडियो के साथ-साथ अन्य वीडियो को भी शेयर किया है। इसमें फेक्ट चेक किया गया है।

188 साल के आदमी का फेक्ट चेक

ये दूसरी वीडियो D-Intent Data नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड की गई है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “भ्रामकतथ्य: एक बुजुर्ग व्यक्ति की मदद करने वाले कुछ लोगों का एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि एक 188 वर्षीय भारतीय व्यक्ति को अभी-अभी एक गुफा में पाया गया है। तथ्य यह है कि ये दावे सत्य नहीं हैं। बुजुर्ग व्यक्ति ‘सियाराम बाबा’ नामक एक संत हैं।”

इस पोस्ट में NBT की वेबसाइट के पर छपी खबर के फोटो को भी लगाया गया है। इसमें सियाराम बाबा के बारे में लिखा है। सियाराम बाबा की उम्र 109 साल है और ये अभी भी इतनी ही मेहनत करते हैं। इस दावे में 188 साल के बुजुर्ग आदमी को सियाराम बाबा बताया गया है। इस फेक्ट चेक में गुफा से मिले 188 साल के बूढ़े आदमी की थ्योरी गलत निकली है।

कौन हैं सियाराम?

सियाराम बाबा मध्य के खरगोन जिले में रहते हैं। बाबा को लेकर ऐसी मान्यता है कि, ये 10 सालों तक एक पैर खड़े रहे। बाबा नर्मदा नदी के घाट पर मौजूद भट्याण आश्रम के महंत हैं। यहां पर उनसे मिलने काफी भक्त आते हैं। बाबा हनुमान जी के भक्त बताए जाते हैं। बाबा को लेकर कहा जाता है कि, वह बिना चश्मे के ही रामायण पढ़ते हैं। उनसे मिलने भक्तों का तांता लगा रहता है । वह भक्त से सिर्फ 10 रुपए ही लेते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 1, 2026

R Madhavan

जून 1, 2026

Fatty Liver

मई 31, 2026

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026