---Advertisement---

Viral Video: लिफ्ट में घुसकर डॉगी ने मासूम बच्ची पर किया हमला, मालिक की घोर लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा

Viral Video: लिफ्ट में घुसकर एक कुत्ते ने मासूम लड़की को बनाया निशाना, किया कुछ ऐसा जो है चर्चा में, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 8, 2024 5:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आए दिन पेट डॉग को लेकर क्लेश सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर नोएडा में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। निश्चित तौर पर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी क्योंकि इस बार एक डॉगी ने अपना शिकार एक मासूम बच्ची को बना लिया। वहीं जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग एक बार फिर डॉग पॉलिसी और मलिक को जेल में डालने की बात कर रहे हैं। यह वीडियो वाकई काफी खतरनाक है और ऐसे में सेफ्टी पर सवाल उठाया जा रहा है।

दरवाजा खुलते ही घुस गया डॉगी

लोग अपने शौक के लिए घर में डॉगी पालते हैं लेकिन कभी-कभी इसकी वजह से किसी और को नुकसान उठाना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़की के साथ जो बेखौफ होकर लिफ्ट में जा रही थी लेकिन उसे लिफ्ट में ही डॉगी ने अपना शिकार बना दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे लड़की लिफ्ट में चढ़ी होती है तभी एक फ्लोर पर जब लिफ्ट का दरवाजा खुलता है तो कुत्ता घुस आता है और लड़की को काट लेता है।

शख्स ने कुत्ते को लिफ्ट से निकाला बाहर

Ghar ke Kalesh एक्स चैनल से जारी यह वीडियो नोएडा के सेक्टर 107 स्टेट लोटस 300 सोसाइटी का बताया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद यह तो साफ जाहिर है कि कुत्ते के काटने के बाद वह लड़की काफी दर्द में है और वह रोती बिलखती नजर आ रही है। वही वीडियो में आप देखेंगे की लिफ्ट में कुत्ते को घुसे हुए देख एक शख्स ने उसे पैर से बाहर निकाला लेकिन एक दफा फिर जब लिफ्ट का दरवाजा खुला तो कुत्ता उसमें घुसने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद एक बार फिर मासूम बच्ची डर गई।

वीडियो देख भड़के लोग

इस वीडियो को देखने के बाद लोग डॉग पॉलिसी पर सवाल उठा रहे हैं और पेट डॉग पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को अब तक 455 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026