Viral Video:दीवार के बीच में फंसी कुत्ते की गर्दन, निकालने के लिए आदमी ने निकाला खौफनाक जुगाड़

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसकी गर्दन दीवार में फंस गई है। इसे बचाने के लिए आदमी अनोखा जुगाड़ लगाता है।

Viral Video

Picture Credit: Ghar Ke Kalesh X

Viral Video: कैमरे में कभी-कभी कुछ डरावनी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन्हें देखने के बाद  लोगों को आंखों पर यकीन नहीं होता है। एक ऐसी ही घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दीवार के बीच में कुत्ते की गर्दन फंसी हुई है।  जिसे बचाने के लिए एक शख्स ने ऐसा खौफनाक जुगाड़ निकाला कि देखने वालों की सांसें थम गईं। उन्हें आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

क्या हुआ जब दीवार के बीच में फंसा कुत्ता?

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक कुत्ता दीवार के बीच बने एक बेहद संकरे छेद में फंस गया है। उसकी गर्दन दीवार के बीच इतनी बुरी तरह जकड़ चुकी है कि वह चाहकर भी खुद को बाहर नहीं निकाल पा रहा है। कुत्ता दर्द और डर के मारे बेहाल नजर आ रहा है।

देखें वीडियो

उसकी जान दांव पर लगी थी और वह मदद का इंतजार कर रहा था। तभी वहां पर मौजूद आदमी हथौड़ी से दीवार तोड़ना शुरु कर देता है। जिसे देखकर कुत्ता बुरी तरह से डर जाता है। कुत्ता अजीब तरह से दीवार में कैसे फंसा?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी और कारण स्पष्ट नहीं है।कुत्ते को तड़पता देख वहां मौजूद एक दयालु शख्स उसकी मदद के लिए आगे आता है। लेकिन कुत्ते को बाहर निकालना इतना आसान नहीं था। शख्स समझ जाता है कि दीवार को तोड़े बिना बेजुबान की जान नहीं बचाई जा सकती। इसके लिए वह एक भारी-भरकम हथौड़ी लेकर आता है। वीडियो छोटा है, इसीलिए ये कहना मुश्किल है कि, वो कैस बाहर निकाला गया होगा?

Viral Video देख यूजर्स हुए दंग

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानाकरी मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  16 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया है। इस पर 16000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। कुछ लोग कुत्ते की हरकत को देखकर हैरान हैं तो वहीं, कुछ लोग आदमी के जुगाड़ से दंग हैं। इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स काफी हंस रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version