---Advertisement---

Viral Video:दरवाजा छूते ही काल बने डॉग्स, देखें कैसे घर के बाहर कुत्तों ने चीर डाला महिला का बदन?

Viral Video: सोशल मीडिया पर कुत्तों  के हमले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो महिला पर बुरी तरह से हमला कर रहे हैं। गली के कुत्तों का ये आतंक रुह कंपा देने वाला है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 17, 2026 4:45 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2026 11:59 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  कुत्तों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।आए दिन हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद आप पालतू जानवरों से भी लोगों को डर लगने लगा है। एक ऐसा ही नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला जैसे ही घर का दरवाजा खोलती है वैसे ही कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ता है। एक साथ कई सारे कुत्ते उस पर झटपट जाते हैं। इस दौरान वो चीखने और चिल्लाने लग जाती है।

Viral Video:  महिला पर टूट पड़ा कुत्तों का झुंड

इस वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला कुछ सामान लेकर अपने घर के दरवाजे पर पहुंचती है वैसे, ही एक कुत्ता उस पर झपट जाता है। देखते ही देखते 6 से 7 कुत्ते महिला को काटना शुरु कर देते हैं। इस दौरान वो अपना मुंह को ढक्कर मदद की गुहार लगा रही होती है। इसके बाद स्कूटी सवार आकर उसे बचाता है। इसके साथ ही घर से एक महिला बाहर निकलकर उसे बचाती है। लेकिन तब तक कुत्ते महिला को काफी काट चुके होते हैं। ये वायरल वीडियो दिल को दहला देने वाला है। ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।

कुत्तों से कैसे रहें सावधान?

1-घर, सड़क या फिर गली के आस-पास कोई भी कुत्ता दिखे तो उससे दूरी बना लें। कुत्ते जब खा रहे हों या फिर सो रहे हों तो इनसे खासतौर पर दूर रहना चाहिए।

2-कुत्ता काटने से पहले गुर्राता है और अपने बाल खड़े कर लेता है। अगर किसी डॉग में ये बर्ताव दिखे तो सावधान होकर दूरी बना लें।

3-कुत्तों के झुंड से सावधान हो जाएं और सतर्क होकर चलें।

4-अगर कुत्ता काट ले तो तुरंत ही घाव को धोएं और नजदीकी अस्पातल जाकर रेबीज का इंजेक्शन लगवाएं।

5- सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना देने से बचें। इस दौरान ये आपस में लड़ सकते हैं और आप पर हमला कर सकते हैं।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 13, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026

Monalisa

अप्रैल 13, 2026

Asha Bhosle

अप्रैल 13, 2026

Ghaziabad Viral Video

अप्रैल 13, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 13, 2026