---Advertisement---

Viral Video: नौटंकी! ट्रेन में बिना टिकट पकड़े जाने पर नारी शक्ति का अंग्रेजी में बवाल, फिर TTE ने उसी की भाषा में दिया मुंहतोड़ जवाब

Viral Video: सोशल मीडिया पर बिना टिकट ट्रेन का सफर करती एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की को जब रेलवे अधिकारियों ने टोका तो उसे गुस्सा आ गया। वो अंग्रेजी झाड़ते हुए उन से भिड़ गई। जिसका अधिकारियों ने मुंह तोड़ जवाब दिया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 4, 2025 12:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बिना टिकट ट्रेन का सफर कर रही एक लड़की ने जमकर रेलवे स्टेशन पर बवाल किया है। वो रेलवे अधिकारियों से भिड़ गई और उन्हीं को ही अग्रेजी में पाठ पढ़ाने लगी। लेकिन लड़की की इस हरकत पर रेलवे अधिकारियों ने जमकर क्लास लगा दी। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स को काफी गुस्सा आ रहा है वो नारी शक्ति के इस बर्ताव पर सवाल उठा रहे हैं और गुस्सा कर रहे हैं।

बिना टिकट महिला ने रेलवे स्टेशन पर मचाया बवाल

सोशल मीडिया पर इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की बुरी तरह से रेलवे स्टेशन पर लड़ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, टीटीई लगातार लड़की से पूछ रहे हैं कि, टिकट दिखाओ लेकिन वो टिकट दिखाने से साफ मना कर रही है और उन्हीं के सामने हाथ-पैर पटकते हुए अग्रेजी में भड़ास निकाल रही है। महिला की इस हरकत को कर्मचारी अच्छे से समझ जाते हैं वो कहते हैं, टिकट नहीं है तो फाइन भरो और जाओ। ऐसे में महिला ना तो फाइन भरना चाहती है और ना ही टिकट दिखा रही है। सरेआम हाई वोल्टेज ड्रामा करने के बाद भी महिला को रेलवे अधिकारी राहत नहीं देते हैं। अब यही वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral Video देख यूजर्स ने महिला की लगाई क्लास

महिला के द्वारा सरेआम लड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर 3 अगस्त को अपलोड किया गया है। इस पर 1 लाख 53 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘टिकट दिखा और निकल जा लेकिन लड़कियों को बे मतलब की बहस करनी होती है।’ दूसरा लिखता है, ‘कुछ लड़कियां गजब की तमाशा बाज होती है… भाई जब टिकट ही नहीं है तो शांति से बोल देती कि सर टिकट नहीं है चालान काट दीजिए यह सब इतना बड़ा नाटक करने से क्या मिलेगा उल्टी अपनी फजिती करवाई।’ तीसरा लिखता है, ‘रेलवे बिल्कुल भी महिलाओं की नौटंकी बर्दाशत नहीं करता है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026