Viral Video: नशे में लोग एक से बढ़कर एक अतरंगी हरकत कर जाते हैं। इनके वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद कई बार लोग हंसते हैं तो कई बार अपना ही सिर पीट लेते हैं। लेकिन यकीन मानिए ऐसा नशेड़ी बाप आपने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा जो कि, अपमे मासूम बच्चे को लेकर गहरे समुद्र में उतार गया। इसके बाद उसकी बीवी ने जो हाल किया उसे देख हर कोई दंग है। महिला की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
क्या हुआ जब समुद्र में मासूम बच्चे को लेकर उतरा नशेड़ी बाप?
इस वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि, आदमी नशे की हालत में अपने बेटे को लेकर समुद्र की गहरी लहरों में चला जाता है। इसके बाद उसकी बीवी उसे बुरी तरह से पीट देती है।
देखें वीडियो
Wife beats her nashedi husband 🔥
Drunk dad holds toddler in deep beach waves as heavy surf hits. Wife pleads desperately for him to return. Big applause for her courage — husband looks like a total joker.
pic.twitter.com/aHQmHSeZtW— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 27, 2026
इस घटना की क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि, आदमी किस तरह से अपनी और बच्चे की जान की परवाह किए बगैर ही समुद्र के अंदर उतर जाता है। इसके बाद उसकी बीवी पीट देती है। ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इंटरनेट पर इसे काफी देखा जा रहा है।
Viral Video देख यूजर ने की शराब बैन की मांग
नशेड़ी पति की बवकूफी पर पीटती बीवी का वीडियो 27 मार्च को अपलोड किया गया है। वीडियो पर 1 लाख 15 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिकता है, ‘सरकार को लोकल शराब बैन कर देनी चाहिए, इसे पीने के बाद आदमी खुद को दुनिया का मालिक समझता है’। दूसरा लिखता है, ‘पिटाई देख आनंद आ गया’। तीसरा लिखता है, ‘पीने की लत घरों को बर्बाद कर देती है’। ये घटना जहां एक तरफ आदमी की बेवकूफी पर अफसोस कर रही है तो वहीं, महिला की पिटाई की तारीफ भी कर रही है।
