---Advertisement---

Viral Video: बच्चों को खाने आए सांप को चील ने दिन में दिखाए तारे, देखें कैसे मुंडी मरोड़कर घोंसले से भागने पर किया मजबूर?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चील का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपने बच्चों की रक्षा सांप से करते हुए दिख रही है। जिस तरह से चील अपने बच्चों की रक्षा कर रही है वो लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 31, 2025 2:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बच्चों पर जब कोई आफत आती है तो इंसान हो या फिर कोई जानवर हो दोनों ही दहल उठते हैं और अपने बच्चों को बचाने के लिए जुट जाते हैं। शायद यही वजह है कि, इन्हें ईश्वर के बाद दूसरा दर्जा दिया गया है। Social Media पर एक ऐसा ही दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक चील अपने बच्चों को सांप से बचा रही है। सांप जिस तरह से उसके बच्चों को खाने के लिए घोंसले में घुसा हुआ है और लगभग मुंह में डालने ही वाला होता है, तभी चील कुछ ऐसा करती है, जिसकी वजह से शिकारी को वहां से भागना पड़ जाता है।

चील ने सांप से बचाई बच्चों की जान

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रहा वीडियो रियल नहीं बल्कि AI से बनाया गया है। इसलिए इसे रियल ना समझें। लेकिन इस वीडियो में जो दिखाने की कोशिश की जा रही है वो लोगों का सीधे दिल छू रही है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक सांप मुंह खोले हुए चील के घोंसले में घुसा हुआ है वो उसके बच्चे खाना चाहता है। जैसे ही वो एक छोटे से बच्चे को अपने मुंह में दबाता है वैसे, ही चील अपनी नुकीली चोंच से सांप पर हमला कर देती है। वो बहुत ही हैरतअंगेज तरीके से अपने बच्चों की जान बचा लेती है। ये Viral Video रियल नहीं है लेकिन फिर भी काफी प्रभावित करने वाला है , क्योंकि इसमें एक मां की भावनाएं हैं।

Viral Video पर यूजर्स का रिएक्शन

इस वीडियो को एक्स पर Animals Fucking Dying नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस पर 11 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, मैं AI वीडियो को बिल्कुल भी पसंद नहीं करता हूं. दूसरा लिखता है, ये मन को विचलित कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shahid Kapoor

मार्च 10, 2026

Viral Video

मार्च 10, 2026

Heart Health

मार्च 10, 2026

Jr NTR

मार्च 10, 2026

Fatty Liver

मार्च 10, 2026

Viral Video

मार्च 9, 2026