---Advertisement---

Viral Video: बीवी के झटकों के आगे फीके पड़े भूकंप के झटके, आफत में अंकल ने रिपोर्टर से लिए मजे

Viral Video: अभी दो दिन पहले दिल्ली और NCR में भूकंप आया था। इसके झटके लगभग सभी ने महसूस किए। इसकी प्रतिक्रिया जानने जब रिपोर्टर एक व्यक्ति के पास पहुंची तो उसने बता दिया कि, भूकंप के झटकों से खतरनाक बीवी के झटके हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 19, 2025 3:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली- NCR में अभी कुछ दिनों पहले भूकंप आया था। इसके झटके इतने ज्यादा तेज थे कि, लोगों ने सुबह के वक्त इन्हें महूसस किया और जान बचाकर घर से निकलकर बाहर आ गए। इस बीच मीडिया ने भी लोगों का रिक्शन जानना चाहा और फील्ड में निकल पड़े। इस दौरान न्यूज 18 की महिला रिपोर्टर ने जब एक अंकल का रिएक्शन जानना चाहा तो अंकल ने कुछ ऐसा बोल दिया, जो कि वायरल हो गया और यूजर्स मजे लेने लगे। दरअसल, आदमी से लड़की भूकंप के झटकों के बारे में पूछ रही थी तभी अंकल ने बीवी के झटके के बारे में बता दिया।

भूकंप के झटकों पर क्या बोल गए अंकल?

इस Funny Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में महिला रिपोर्टर आदमी से पूछ रही है कि, जब भूकंप आया तो वह कहां थे?

इस पर आदमी बोलता है कि, वह टैक्सी में था। लेकिन इन भूकंप के झटकों से भयकंर झटका उनके फोन पर आया फोन था जिसने उन्हें बड़ा झटका दे दिया। दरअसल, लड़की तो आपदा के बारे में पूछ रही थी लेकिन अंकल बीवी के खौफ की दास्तां सुनाने लगे। अधेड़ उम्र के व्यक्ति के मुंह से ये शब्द सुनकर रिपोर्टर मुस्कुराने लग जाती है और ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को हंसाने लग जाता है।

Viral Video देख यूजर्स हंस रहे

भूकंप के झटकों पर बीवी का झटका बयां करते इन अंकल के वीडियो को एक्स पर 19 फरवरी यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर कुछ ही देर में 69000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘अंकल जी के सामने बीवी के झटके भूकंप के झटकों से बड़े हैं’। दूसरा लिखता है कि, ‘सात जन्मों वाली बीवी’। तीसरा लिखता है, ‘ये तो असली भूकंप हुआ’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026